{"_id":"574731ad4f1c1bd2406910f8","slug":"dggamar-bus-collided-with-the-truck-17-passengers-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से टकराई डग्गामार बस, 17 सवारियां घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से टकराई डग्गामार बस, 17 सवारियां घायल
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Thu, 26 May 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना दन्नाहार क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार डग्गामार बस सामने से आए ट्रक से जा भिड़ी। हादसे में 17 सवारियां घायल हो गईं। इनमें से गंभीर सात लोगों को मौके पर पहुंची पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एक गंभीर घायल को सैफई रेफर कर दिया।
सवारियों से भरी एक डग्गामार बस आगरा से मैनपुरी की ओर आ रही थी। चालक रोडवेज बस से आगे निकलने के लिए तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहा था। बस में सवार लोगों के कई बार मना भी किया, इसके बावजूद चालक ने किसी की एक न सुनी। थाना दन्नाहार क्षेत्र में थाने से कुछ दूरी पर डग्गामार बस चालक नियंत्रण खो बैठा। इसके चलते सामने से आ रहे ट्रक से बस जा टकरा गई। हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई। ट्रक और बस की भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि उनकी टक्कर की आवाज काफी दूर तक सुनी गई।
कुछ ही देर में वहां सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं हादसे के बाद बस का चालक वहां से भाग गया। घायल सवारियों को स्थानीय लोगों ने बस से बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भेजा। घायलों ने बताया कि बस चालक गाड़ी को काफी तेज चला रहा था। बस में 30 से ज्यादा सवारियां थीं। इनमें 17 सवारियां घायल हुई हैं।
विज्ञापन
यह लोग हुए घायल
हादसे में मंगलेश सिंह निवासी गांव शिवपुरी थाना एलाऊ, महिला पुलिसकर्मी मंजू थाना कोतवाली, मिथुन गांव पचोखरा फीरोजाबाद, सुनील कुमार गांव भदौरा थाना भोगांव, हरनाथ शर्मा निवासी पंजाबी कालोनी, विशाल कुमार निवासी देवामई, सौरभ गांव नारखी फीरोजाबाद घायल हो गए। मंगलेश को गंभीर हालत में सैफई रेफर किया है।
तेज रफ्तार प्राइवेट बस का एसपी ने किया पीछा
चालक हिरासत में, बस की सीज
मैनपुरी। गुरुवार को एक प्राइवेट बस करीब 100 किलो मीटर प्रति घंटा से शहर के मार्ग पर दौड़ रही थी। एसपी हिमांशु कुमार ने बस का काफी दूर तक पीछा किया। इसके बाद बस चालक को पकड़ने के बाद हवालात में बंद कर दिया। वहीं बस को सीज कर थाने में भेज दिया।
एसपी हिमांशु कुमार लगातार प्राइवेट बसों के खिलाफ अभियान चला रहे हैं। गुरुवार को वह सरकारी कार्य से जा रहे थे। तभी एक प्राइवेट बस का चालक बस को तेज रफ्तार पर दौड़ता दिखाई दिया। नजर पड़ते ही एसपी ने गाड़ी बस के पीछे लगा दी। काफी देर पीछा करने के बाद चालक को एलाऊ रोड पर रोक लिया। बाद में चालक को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया और बस को सीज कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अधिकारी के बस का पीछा करता देख भी चालक बस रोकने को तैयार नहीं था। एसपी ने अपनी गाड़ी को बस के आगे लगाकर रुकवाया।