फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Development is not breathing on MLA's effigy

विकास ना होने पर फूंका विधायक का पुतला

Sat, 28 Jan 2017 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Sat, 28 Jan 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
Development is not breathing on MLA's effigy
विकास ना होने पर फूंका विधायक का पुतला - फोटो : अमर उजाला
चुनाव नजदीक आते देख परेशान ग्रामीण अब जनप्रतिनिधियों के विरोध में खुलकर सामने आ गए हैं। क्षेत्र के ग्राम कश्यप नगर, फरेंजी में विकास ना होने से गुस्साए ग्रामीणों ने सांसद व विधायक के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। विधायक ब्रजेश कठेरिया का पुतला भी फूंका।
विज्ञापन


क्षेत्र की ग्राम सभा फरेंजी का मजरा कश्यप नगर बदहाली का शिकार है। 600 की आबादी वाले गांव में बिजली नहीं पहुंची है। महीनों पहले ठेकेदार बिजली के खंभे लगा गया लेकिन तार अब तक नहीं खींचे। शनिवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण गांव के मुख्य मार्ग पर एकत्रित हुए और विधायक ब्रजेश कठेरिया का पुतला फूंका। ग्रामीणों ने गांव के मुख्य मार्ग पर बैनर टांगकर घरों पर विरोध स्वरूप काले झंडे लगा लिए। ग्रामीणों ने सांसद तेजप्रताप यादव व विधायक ब्रजेश कठेरिया मुर्दाबाद के नारे लगाए। उनका आरोप है कि गलियों में पानी भरा है। गंदगी के ढेर लगे हैं। जब तक उनके गांव में बिजली, गलियों में कार्य नहीं होगा वह मतदान नहीं करेंगे। नंदू कश्यप, अशोक कश्यप, सत्यभान, गिरीशचंद्र, अमर सिंह, गुड्डी देवी, भाग्यवती, नन्ही देवी, रमेश चंद्र, मीरा देवी, बृजभान, पप्पी देवी, मुन्नालाल, राम शंकर सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।
विज्ञापन


छह किमी दूर अजीजपुर में बनाया मतदान केंद्र
ग्रामीणों का आरोप है कि वह वोट नहीं डाल पाते हैं क्योंकि पोलिंग स्टेशन दूर होने के कारण दबंग वोट नहीं डालने देते हैं। कश्यपनगर में एक प्राथमिक विद्यालय है पर गांव के लोगों के वोट डालने के लिए छह किलोमीटर दूर पोलिंग स्टेशन अजीजपुर में बनाया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि वहां एक जाति विशेष के लोग उन्हें वोट नहीं डालने देते हैं। इससे उनके गांव में ही पोलिंग स्टेशन बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed