फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Deputy CMO sealed two OT hospitals In Mainpuri which 0operating in violation of rules

UP: नियमों की अनदेखी कर संचालित हो रही दो अस्पतालों की ओटी सील, शिकायत पर पहुंचे डिप्टी सीएमओ ने की कार्रवाई

Wed, 05 Jun 2024 05:49 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 05 Jun 2024 05:49 PM IST
सार

नियमों की अनदेखी कर संचालित हो रही दो अस्पतालों की ओटी सील की गईं। शिकायत पर पहुंचे डिप्टी सीएमओ ने कार्रवाई की। 

विज्ञापन
Deputy CMO sealed two OT hospitals In Mainpuri which 0operating in violation of rules
टीम द्वारा सील। (सांकेतिक)

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में अधूरे मानकों से संचालित अस्पतालों पर विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को करहल क्षेत्र में नियम विरुद्ध संचालित दो अस्पतालों की ओटी को डिप्टी सीएमओ ने सील कर दिया। डिप्टी सीएमओ ने दोनों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की गई थी कि कस्बा करहल में न्यू आशा हॉस्पिटल और केके हॉस्पिटल नियम विरुद्ध तरीके से संचालित किए जा रहे है। न तो यहां पंजीकृत डॉक्टर बैठते हैं और न ही यहां मरीजों के जीवन की सुरक्षा पर ध्यान दिया जा रहा है। सीएमओ के निर्देश पर डिप्टी सीएमओ डॉ. सुरेंद्र सिंह करहल पहुंचे। 
विज्ञापन


यहां न्यू आशा हॉस्पिटल के निरीक्षण में पाया कि हॉस्पिटल की ओटी नियमों की अनदेखी कर संचालित की जा रही है। यहां कोई भी एमबीबीएस सर्जन नहीं मिला जबकि शिकायत की गई थी कि यहां सर्जरी की जा रही है। इसके बाद डिप्टी सीएमओ अस्पताल की ओटी को सील कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद डिप्टी सीएमओ केके हॉस्पिटल करहल पहुंचे यहां निरीक्षण के दौरान कोई भी एमबीबीएस डॉक्टर नहीं मिला। इसके बाद डिप्टी सीएमओ ने केके हॉस्पिटल की ओटी को भी सील कर दिया। दोनों हॉस्पिटल को नोटिस जारी कर चेतावनी दी कि तीन दिन में पंजीकृत डॉक्टरों को उनके सामने पेश करें। 


वहीं एक अन्य शिकायत की गई थी कि अवैध रूप से कस्बा करहल में पार्क हॉस्पिटल का संचालन किया जा रहा है। डिप्टी सीएमओ को निरीक्षण के दौरान यहां न तो काई डॉक्टर मिला और न ही कोई मरीज मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed