फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Deputy CM Keshav Prasad Maurya attack on SP and Akhilesh Yadav

यूपी: 'सपा के शासन में बूथ कब्जा कर जीते जाते थे चुनाव', केशव मौर्य- बोले- 2027 में भाजपा फिर बनाएगी सरकार

Mon, 26 Oct 2026 08:55 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: Arun Parashar Updated Mon, 26 Oct 2026 08:55 PM IST
सार

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद माैर्य ने कहा कि देश के खिलाफ साजिश, अराजकता फैलाने और सत्ता का पलट करने की बातें करने वालों को सफलता नहीं मिलेगी। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी और वर्ष 2029 में भी कमल खिलेगा।

विज्ञापन
Deputy CM Keshav Prasad Maurya attack on SP and Akhilesh Yadav
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद माैर्य। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा के शासन में बूथों पर कब्जा और गुंडागर्दी के दम पर चुनाव जीते जाते थे। अब ऐसा नहीं हो पा रहा है, इसलिए सपा परेशान है। उन्होंने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी और सपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा। वह वाईबीएस सेंटर में आयोजित चार दिवसीय अभिधम्म समारोह में सोमवार को शामिल होने आए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सपा के शासनकाल में बूथ कब्जाने और गुंडागर्दी के मामले सामने आते थे। अब प्रदेश में गुंडागर्दी समाप्त हो गई है, इसलिए सपा सत्ता से दूर होने के कारण परेशान है। एक नवंबर को प्रस्तावित इंडी गठबंधन की महारैली पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि गठबंधन चाहे बड़ी रैली करे या छोटी, उसे देश की जनता का समर्थन नहीं मिलने वाला है। लोकतंत्र में विरोध मर्यादित तरीके से होना चाहिए। देश के खिलाफ साजिश, अराजकता फैलाने और सत्ता का पलट करने की बातें करने वालों को सफलता नहीं मिलेगी। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी और वर्ष 2029 में भी कमल खिलेगा।
विज्ञापन


जनता राहुल गांधी और सोनिया गांधी को माफ नहीं करेगी
राहुल गांधी के मानहानि मामले में बरी होने के सवाल पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यह न्यायालय के अधिकार क्षेत्र का विषय है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री के प्रति अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने वाले राहुल गांधी और उनकी मां सोनिया गांधी को जनता माफ नहीं करेगी। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष के नाम का भी जिक्र किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कश्मीर भारत का हिस्सा
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ओर से भाजपा और अधिकारियों पर धमकाने के आरोप लगाए जाने के सवाल पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ऐसा नहीं करती। नेशनल कॉन्फ्रेंस के कश्मीर संबंधी बयान पर उन्होंने कहा कि कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में तिरंगा फहराना बाकी है। जेएनयू में उमर खालिद के समर्थन में नारेबाजी और पोस्टर वार के सवाल पर उन्होंने कहा कि चाहे पोस्टर वार हो या सीधा वार, समाजवादी पार्टी की साइकिल चलने वाली नहीं है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed