UP News: अखिलेश के गढ़ पहुंचे डिप्टी सीएम, बोले- सपा ने 'एक जिला-एक मफिया'...भाजपा ने 'एक जिला-एक उत्पाद' दिया
अखिलेश के गढ़ करहल पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सपा पर जुबानी हमला बोला। कहा कि सपा ने 'एक जिला-एक मफिया'...भाजपा ने 'एक जिला-एक उत्पाद' दिया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मंगलवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक सपा के गढ़ करहल पहुंचे। वह कानून व्यवस्था को लेकर सपा पर हमलावर नजर आए। उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को 'एक जनपद एक माफिया' देने का काम किया। योगी सरकार ने एक जनपद एक उत्पाद देकर उत्तर प्रदेश को नई पहचान दिलाई।
उन्होंने कहा कि एक जनपद एक उत्पाद के तहत जिलों के वही उत्पाद लिए गए जो वहां सालों से बनते आ रहे थे। लेकिन सपा सरकार ने कभी इसकी सुधि नहीं ली। आज प्रदेश के सभी 75 जिलों के उत्पाद विश्व पटल पर चमक रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब किसी देश की यात्रा पर जाते हैं या कोई राष्ट्राध्यक्ष भारत आता है तो उसे उत्तर प्रदेश से ही एक जनपद एक उत्पाद के सामान भेंट किए जाते हैं।
मैनपुरी का नाम इतिहास में है अमर
डिप्टी सीएम ने कहा कि मैनपुरी का नाम इतिहास में अमर है। 1857 में जब अंग्रेजों के खिलाफ क्रांति का बिगुल बजा तो मैनपुरी के महाराजा तेजसिंह ने अंग्रेजों के खिलाफ सबसे पहले जंग शुरू की। आज फिर वक्त आ गया है, मुझे विश्वास है कि करहल के लोग स्वावलंबी बनने और अपने विकास के लिए आगे आकर बिगुल बजाएंगे। उन्होंने इस बार उप चुनाव में लोगों से करहल से विधायक चुनने के लिए कहा।#WATCH | Mainpuri: Uttar Pradesh Deputy CM Brajesh Pathak says, "An employment fair was organised in Karhal and more than 50 companies have participated in the fair...More than 5000 appointment letters have already been distributed...I congratulate the youth of Karhal..."
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 27, 2024
On the… pic.twitter.com/yxKumb56Ty