फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Deputy CM Brajesh Pathak on Akhilesh Regarding by-election said if he son of Karhal he would not have left

उप चुनाव: अखिलेश के गढ़ में गरजे डिप्टी सीएम, बोले- 'करहल का बेटा होता... तो इस तरह छोड़कर नहीं जाता'

Tue, 27 Aug 2024 06:30 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 27 Aug 2024 06:30 PM IST
सार

उप चुनाव से पहले अखिलेश के गढ़ में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सपा को घेरा। कहा कि 'करहल का बेटा होता... तो इस तरह छोड़कर नहीं जाता'। 

विज्ञापन
Deputy CM Brajesh Pathak on Akhilesh Regarding by-election said if he son of Karhal he would not have left
करहल में आयोजित कार्यक्रम में छात्रा को टैबलेट देते डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक। - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मंगलवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पहुंचे। यहां करहल में उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा। कहा कि जनता बताए कि अगर करहल का बेटा उन्होंने चुनकर भेजा होता तो क्या वह उन्हें इस तरह छोड़कर जाता। ये बात उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के करहल सीट से इस्तीफा देने पर कही। उन्होंने अपील की कि इस बार वे करहल के बेटे को चुनकर विधानसभा भेजें।

विज्ञापन


डिप्टी सीएम नरसिंह इंटर कॉलेज करहल में आयोजित वृहद रोजगार मेले में शामिल होने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि वह करहल कई बार आए, लेकिन उन्हें इस बार नजारा बदला नजर आया। रोजगार मेले में आए युवाओं को देखकर ये साफ हो गया है कि करहल का युवा अब रोजगार और मुख्य धारा से जुड़ना चाहता है।

विज्ञापन

उन्होंने भाजपा सरकार की पीठ थपथपाते हुए कहा कि ये तस्वीर बदलने का काम योगी सरकार ने किया। सपा शासन को याद करते हुए उन्होंने कहा कि पहले एक गाड़ी में 10-10 लफंगे हथियार लेकर घूमते थे। व्यापारी शाम होते ही घर की तरफ चल देता था। उन्हें डर रहता था कि चंबल से लुटेरे आएंगे और उनकी कमाई लूट ले जाएंगे। 
 

इन लुटेरों को संरक्षण भी करहल के पड़ोस से ही मिला था। बेटी जब पढ़ने जाती थी तो शाम होते ही माता-पिता का मन धुक-धुक करने लगता था कि कहीं उनकी बेटी के साथ कोई अनहोनी न हो जाए। लेकिन आज योगी सरकार में किसी माई के लाल में दम नहीं है जो आपकी बेटी को हाथ लगा सके। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं। 
 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश में सप्ताह के हिसाब से बिजली मिलती थी। एक सप्ताह दिन तो एक सप्ताह रात में बिजली आती थी। बच्चे परीक्षा के दौरान लालटेन और ढिबरी की रोशनी में पढ़ते थे, लेकिन अब प्रदेश के 75 जिलों में एक साथ बिजली दी जा रही है।
 

सभी घरों को सौभाग्य योजना में कनेक्शन देकर रोशन करने का काम योगी सरकार ने किया है। वहीं केंद्र की मोदी सरकार की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि आज दुनिया में भारत को पहचान और सम्मान दिलाने का काम किया है। आज मोदी जी भारत के ही नहीं पूरी दुनिया के प्रधानमंत्री हैं। इस दौरान पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह, उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, राज्य मंत्री अजीत सिंह पाल, विधायक भोगांव रामनरेश अग्निहोत्री, पैक्सफेड चेयरमैन प्रेमसिंह शाक्य आदि मौजूद रहे।
 

गुंडों को जेल में भी लग रहा है डर

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि पहले की सरकारें माफिया और गुंडों को संरक्षण देती थीं। योगी सरकार में माफिया और गुंडे या तो प्रदेश छोड़ गए या दुनिया छोड़ गए। आज गुंडे गले में तख्ती डालकर घूम रहे हैं कि उन्हें जेल भेज दो। जो गुंडे और माफिया जेल में हैं, उन्हें जेल में भी डर लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed