फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Demonstration against arbitrariness in consolidation work

Mainpuri News: चकबंदी के काम में मनमानी के खिलाफ प्रदर्शन

Tue, 07 Apr 2026 02:42 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Tue, 07 Apr 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Demonstration against arbitrariness in consolidation work
फोटो 36 किसानों क़ो संबोधित करते लालू यादव। संवाद
करहल। तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत भांती में चकबंदी अधिकारियों की कार्यशैली से असंतुष्ट ग्रामीणों एवं भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत के पदाधिकारियों ने चकबंदी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। किसानों ने चकबंदी प्रक्रिया में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए अधिकारियों के स्थानांतरण की मांग उठाई।भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत के जिलाध्यक्ष लालू यादव ने आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत भांती में चकबंदी प्रक्रिया चल रही है। सहायक चकबंदी अधिकारी ने अपने अनुसार दूसरों की जमीन में चक बना दिए हैं। इसमें बहुत कमियां हैं। किसानों का भारी नुकसान है। चक खराब होने से एक ग्रामवासी प्रदीप कुमार की सदमे से मौत भी हो चुकी है। चकबंदी कार्य की जांच कराकर कार्रवाई की जाए। रामवीर सिंह, नेत्रपाल सिंह, रामदत्त सिंह, हाकिम सिंह, संग्राम सिंह, प्रहलाद सिह, रनवीर, नेमसिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed