फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Delays in the receipt of cash SBI Kusmra commotion

कुसमरा एसबीआई में कैश देरी पर मिलने पर हंगामा

Wed, 14 Dec 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Wed, 14 Dec 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
Delays in the receipt of cash SBI Kusmra commotion
कुसमरा एसबीआई में कैश देरी पर मिलने पर हंगामा - फोटो : अमर उजाला
एसबीआई कुसमरा में बुधवार को कैश देरी से मिलने पर बवाल हो गया। वहीं भगदड़ मचने से केबिन के शीशे तक टूट गए। पुलिस ने मामला शांत कराया। वहीं एटीएम के बाहर भी सुबह से लेकर शाम तक पैसा निकालने के लिए लोगों की लाइन लगी रही। कई एटीएम पर नो कैश के बोर्ड लटकते रहे।
विज्ञापन


कुसमरा में बुधवार की सुबह जैसे ही स्टेट बैंक खुली। भीड़ अनियंत्रित होकर बैंक में घुस गई। बैंक कर्मचारियों द्वारा दिए जा रहे कैश को लेकर विवाद हो गया। बैंक में मौजूद पुलिस ने मामला शांत करा दिया। कुछ देर बाद कैश को लेकर बैंक परिसर में विवाद के बाद भगदड़ मच गई। जिससे केबिन के शीशे टूट गए। बैंक कर्मियों का आरोप है कि बैंक में मौजूद कुछ युवकों ने केबिन के शीशे तोडे़ हैं। पुलिस ने इस बार भी ग्राहकों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। शाखा प्रबंधक सुरेंद्र यादव का कहना है कैश वितरण में कोई धांधली नहीं की जा रही है। ग्राहकों द्वारा लगाए गए आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन


बिछवां की बैंक आफ इंडिया शाखा में खाताधारकों की रोजाना लाइनें लग रही हैं। बुजुर्ग और विकलांगों को परेशानी हो रही है। सुबह से शाम तक लाइन में लगे रहने के बाद भी शाम को बिना कैश लिए लौट रहे हैं। बुधवार को बैंक पर अफरा तफरी की सूचना पर थानाध्यक्ष पहुंचे और ग्राहकों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। ग्राहक बीना, ब्रजेश यादव, सत्यवीर सिंह, राजेन्द्र सिंह का आरोप है बैंक में कैश समय से आ गया था पर बैंककर्मियों ने कैश दोपहर डेढ़ बजे से बांटना शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेवर में स्टेट बैंक में दोपहर 12 बजे से पूर्व ही कैश समाप्त का बोर्ड टांग दिया गया। शाखा प्रबंधक रवींद्र तहलान का कहना है एक लाख कैश मिला था जो सुबह दो-दो हजार वितरित किया गया। ग्रामीण बैंक में भी दो दो हजार रुपये दिए गए। एटीएम न खुलने से लोग परेशान हैं। डाकघर में तीन सप्ताह से कैश नहीं है। पेंशनर उमाशंकर शुक्ला का कहना है 15 दिन से डाकघर के चक्कर लगाने के बाद भी पेंशन नहीं मिल रही है।

औंछा क्षेत्र में एसबीआई ज्योंति खुड़िया शाखा में कैश नहीं है। इससे खाताधा
रक परेशान हैं। किशनी में लोग धन निकासी के लिए पूरे दिन बैंक की लाइन में लगे रहे पर सिर्फ चार हजार रुपये ही दिए गए। परेशान जनता और बैंककर्मियों में झड़प होती रही। किशनी, कुर्रा व समान की बैंकों में सुबह ही लोगों की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed