{"_id":"579df4e34f1c1bdc762b89e5","slug":"dalit-couple-meet-priwarijnon-1-7-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलित दंपति के परिवारीजनों को मिलेेंगे 17 लाख ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दलित दंपति के परिवारीजनों को मिलेेंगे 17 लाख
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Sun, 31 Jul 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
जानकारी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दलित दंपति हत्या मामले में रविवार को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष पूर्व सांसद पीएल पूनिया, आयोग के उप निदेशक तरुण खन्ना के साथ रविवार दोपहर गांव लखनीपुर पहुंचे। मृतक भारत सिंह और उनकी पत्नी ममता की हत्या के संबंध में परिवारीजनों से जानकारी जुटाई। आश्वासन दिया आश्रितों को 17 लाख की आर्थिक सहायता दी जाएगी। साथ ही इंदिरा आवास और बच्चों की शिक्षा की व्यवस्था भी कराई जाएगी।
पीएल पूनिया परिवार की हालत देखकर बोले सपा सरकार का असली चेहरा इस गांव की घटना के बाद सामने आ गया है। उप्र में दलित सुरक्षित नहीं हैं। सैफई के नजदीक ही दलित दंपति की हत्या की जा रही है और तीन दिन बाद तक सपा का कोई नेता गांव तक नहीं पहुंचा है। मृतक के परिवार को आयोग की तरफ से मिलने वाली 8.50 लाख की आर्थिक सहायता दी जाएगी। दो हत्याओं की वजह से मृतक के परिवारीजनों को 17 लाख रुपया मिलेगा। इसमें से 8.50 लाख एक सप्ताह में और शेष चार्जशीट लगने के बाद मिलेगा। बच्चों को रहने के लिए इंदिरा आवास देने के साथ उनकी शिक्षा की व्यवस्था भी कराई जाएगी। इस मौके पर डीएम पीसी गुप्ता, एसपी देवरंजन वर्मा, एसडीएम करहल रामचंद्र यादव, सीओ करहल एके सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष संकोच गौड, मुंशीलाल शाक्य, धीरज श्रीवास्तव, रनवीर सिंह पाल, रमेश वर्मा आदि मौजूद थे।
मृतकाश्रितों को दिलाएं जरूरी सुविधाएं
मैनपुरी। अध्यक्ष पीएल पूनिया ने करहल के सर्किट हाउस में डीएम और एसपी से घटना की जानकारी ली। मृतक के आश्रितों की सुरक्षा कर जरूरी सुविधाएं दिलाने को कहा। एसपी ने बताया कि गांव में पीएसी तैनात कर दी गई है। आरोपी दंपति को जेल भेजा चुका है। शीघ्र ही पुलिस चार्जशीट भी लगाएगी।
विज्ञापन
प्रदेश में दलित नहीं सुरक्षित: संकोच गौड़
मैनपुरी। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संकोच गौड़ का कहना है कि पूरे प्रदेश में दलित ही नहीं हर जाति के लोग असुरक्षित हैं। पुलिस अधिकारी की हत्या हो रही है तो आम आदमी का क्या होगा। दलितों की हितैषी होने वाली बसपा और सरकार का कोई भी जिम्मेदार लखनीपुर नहीं पहुंचा है। कांग्रेस ही दलितों की सच्ची हितैषी है। लोकसभा में मामला भी उठाया है। अब तो उत्तर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाया ही जाना चाहिए।