{"_id":"57448f404f1c1bba7d691619","slug":"czech-accountant-on-corruption-in-relief-distribution","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत चेक वितरण में लेखपाल पर घोटाले का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत चेक वितरण में लेखपाल पर घोटाले का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Tue, 24 May 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
मांग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विकास खंड घिरोर के ग्राम उसनीधा में राहत राशि के चेक वितरण में लेखपाल पर वसूली के साथ ही घोटाला करने का आरोप लगा है। किसानों ने भाजपा नेताओं के साथ डीएम को ज्ञापन देकर लेखपाल की जांच कराने के बाद कार्रवाई की मांग की।
भाजपा ब्लाक घिरोर प्रभारी अरुण प्रताप सिंह के साथ ग्रामसभा उसनीधा के किसान मंगलवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। भाजपा के प्रतिनिधिमंडल के साथ डीएम से मिले। डीएम को सौंपे ज्ञापन में आरोप लगाया कि ग्रामसभा में राहत चेक के लिए एक करोड़ 41 लाख रुपये की धनराशि मिली है। लेखपाल ने इसमें धांधली की है। फसल बर्बाद होने से परेशान किसानों से चेक वितरण के नाम पर वसूली की है। अपने चहेते किसानों को चेक जारी करने के बाद उनका भुगतान भी करा दिया है। अन्य किसानों को मांगें जाने के बाद भी चेक नहीं दिए गए हैं।
इस मौके पर पूर्व एमएलसी रामनरेश अगिभनहोत्री, पूर्व विधायक अशोक चौहान, जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता, प्रेमसिंह शाक्य, अरुण प्रताप सिंह चौहान, करनपाल सिंह, राहुल चतुर्वेदी शामिल थे।
विज्ञापन
फोटो-
मृतकों के नाम भी जारी हुए चेक
किसानों ने डीएम को बताया कि लेखपाल ने चेक जारी करने में मनमानी की है। उसनीधा के चांदमन पुत्र लेखराज, पहुप सिंह पुत्र जोधा सिंह, नगला कुंजल के राजाराम पुत्र गनेश, नगला मनी के रामदास पुत्र जयराम के नाम चेक वितरित किए हैं और इनका भुगतान भी करा दिया है। जबकि इनकी मौत हो चुकी है। जांच में सच्चाई सामने आ जाएगी।
आंदोलन की भी धमकी
भाजपा नेताआें ने कहा कि जांच की निष्पक्षता के लिए लेखपाल को उसनीधा से हटाया जाए। अगर लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो किसानों को साथ लेकर भाजपा सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी।