फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Cylinder prices have been increased by fifty rupees before Holi in Mainpuri

मंहगाई का झटकाः होली से पहले सिलिंडर के दाम में उछाल, अब इतने का मिलेगा, महिलाएं बोलीं-घर चलाना हो रहा मुश्किल

Wed, 01 Mar 2023 04:59 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 01 Mar 2023 04:59 PM IST
सार

मैनपुरी में गैस सिलिंडर के दाम बढ़ने से लोगों का बजट बिगड़ गया है। त्योहार से पहले दाम में बढ़ोतरी से आमजन में निरासा है। महिलाओं की मानें तो घर चलाना मुश्किल हो रहा है। सरकार को बढ़े हुए दाम वापस लेने चाहिए। 

विज्ञापन
Cylinder prices have been increased by fifty rupees before Holi in Mainpuri
एलपीजी सिलिंडर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी से लोग परेशान हैं। पहले से मंहगाई की मार झेल रही जनता को होली के त्योहार से पहले ही एक और झटका लगा है। बुधवार को सिलिंडर के दाम में 50 रुपये की बढ़ोतरी हो गई। महिलाओं का कहना है कि सरकार को सिलिंडर के बढ़ाए गए दाम वापस लेने चाहिए।

विज्ञापन


महिलाओं का कहना है कि मंहगाई के चलते लोगों को घर चलाना मुश्किल हो रहा है। रसोई के लिए राशन से लेकर हरी सब्जी सभी महंगी हैं। ऐसे में सिलिंडर के दाम में 50 रुपये बढ़ाने से लोगों को परेशानी हो रही है। बढ़े दामों के बाद अब सिलिंडर 1126 रुपये का हो गया है। सरकार को रोजमर्रा की जिंदगी में इस्तेमाल होने वाली चीजों पर तो रियायत रखनी ही चाहिए।

विज्ञापन

सब्सिडी पहले ही समाप्त हो चुकी है

कहा कि लगभग हर घर में गैस सिलिंडर की खपत है। इसके महंगा होने से घर चलाने में और ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ेगा। सिलिंडर पर मिलने वाली सब्सिडी तो पहले ही सरकार समाप्त कर चुकी है। रही सही कसर इसके दाम में 50 रुपये की बढ़ोतरी ने पूरी कर दी। बढ़ाई गई धनराशि सबका साथ, सबका विकास के नारे के तहत सरकार को वापस लेनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार बढ़ी कीमत वापस ले

पंजाबी कॉलोनी निवासी रश्मी मिश्रा ने कहा कि होली के त्योहार से पहले सिलिंडर पर 50 रुपये बढ़ाना किसी कीमत पर सही नहीं है। रसोई का बजट सिलिंडर महंगा होने से पूरी तरह गड़बड़ा जाएगा। बढ़ी कीमत वापस ली जानी चाहिए।

रसोई का खर्चा चलाना मुश्किल

आवास विकास कॉलोनी निवासी प्रियंका पांडेय ने कहा कि महंगाई के दौर में रसोई का खर्चा चलाना वैसे ही मुश्किल है। रसोई में इस्तेमाल होने वाली हर चीज महंगी है। होली के त्योहार से पहले सिलिंडर की कीमत बढ़ाना किसी भी तरह से सही नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed