{"_id":"6411b57acf39d7fc960a8a01","slug":"cyber-thugs-in-mainpuri-crossed-lakhs-of-rupees-from-old-woman-s-account-in-two-years-2023-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri: साइबर ठगों ने वृद्धा को बनाया निशाना, दो वर्ष में खाते से निकाल लिए 18 रुपये, एसपी से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri: साइबर ठगों ने वृद्धा को बनाया निशाना, दो वर्ष में खाते से निकाल लिए 18 रुपये, एसपी से लगाई गुहार
Wed, 15 Mar 2023 05:39 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 15 Mar 2023 05:39 PM IST
सार
मैनपुरी में साइबर ठगों ने वृद्धा को अपना निशाना बनाया। उन्होंने दो वर्षों में उसके खाते से लाखओं रुपये पार कर दिए। वृद्धा को जानकारी हुई तो उसके होश उड़ गए। उसने एसपी से गुहार लगाई है।
विज्ञापन
साइबर ठगों ने खाते से पार किए लाखों रुपये
- फोटो : Social Media
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में साइबर ठगों ने एक वृद्धा को अपना निशाना बनाया। ठगों ने दो वर्ष में उसके खाते से लाखों रुपये पार कर दिए। इसकी जानकारी हुई तो वृद्धा के होश उड़ गए। उसने एपी आफिस पहुंचकर मामले की शिकायत की और पैसा वापस कराने की गुहार लगाई।
विज्ञापन
दन्नाहार थाना क्षेत्र के रठेरा गांव निवासी वृद्धा प्रेमीश्री के पति शिवचरन पूर्व प्रधानाचार्य की करीब दो वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। पति की मौत के बाद वृद्धा के दो खातों में ट्रेजरी से रुपया आता था। वह उसके जीवन यापन का एकमात्र सहारा था। बुधवार को वृद्धा ने एसपी को प्रार्थना-पत्र दिया।
विज्ञापन
साइबर सेल कर रही मामले की जांच
बताया कि 28 फरवरी को वह बैंक पहुंची और अपने खाता की जानकारी ली। तब उसे पता चला कि बीते दो साल से उसके खाता से करीब 18 लाख रुपया निकाले जा चुके हैं। वृद्धा छह महीने में एक बार ही बैंक आया करती थी। खाता से धोखाधड़ी कर रुपया निकालने वाला व्यक्ति कौन है। इसके बारे में वृद्धा को कोई जानकारी नहीं है। मामले की जांच साइबर सेल को सौंपी गई है।
विज्ञापन