फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Cuts should be made on the expressway including the proposed police station in Kusmara

Mainpuri News: कुसमरा में प्रस्तावित थाने सहित एक्सप्रेस-वे पर बनाए जाएं कट

Wed, 07 Jan 2026 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Wed, 07 Jan 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Cuts should be made on the expressway including the proposed police station in Kusmara
फोटो 5 लखनऊ में मुख्यमंत्री को ज्ञापन देते विधायक भोगांव। स्रोत सोशल मीडिया
मैनपुरी। किशनी विधानसभा क्षेत्र के कुसमरा की समस्याओं के समाधान के लिए विधायक भोगांव रामनरेश अग्निहोत्री ने मंगलवार शाम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में मुलाकात की। बताया कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे और गंगा एक्सप्रेस-वे को जोड़ने वाले फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेस-वे पर किशनी विधानसभा के कुसमरा क्षेत्र में इंटरचेंज नहीं दिए जाने तथा कुसमरा में प्रस्तावित थाने का निर्माण नहीं होने से लोग मायूस हैं। इन समस्याओं का समाधान होना चाहिए।
विज्ञापन

भोगांव विधायक के साथ मिले गौतम पांडेय ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर बताया कि कुदरकोट से निकलने वाले गंगा एक्सप्रेस-वे पर किशनी विधानसभा में कहीं पर कट नहीं है। जबकि जनपद के लोगों का कुसमरा रामनगर वाया मैनपुरी से कानपुर तक इसी मार्ग से आना जाना रहता है। इसके अलावा एक्सप्रेस निकलने के बाद जनपद के सैकड़ों गांव के लोगों को कानपुर तक मरीज ले जाने में कई किलोमीटर का चक्कर काटना पड़ेगा। बताया कि 10 वर्षों से कुसमरा में थाना प्रस्तावित है। अभी तक थाना बनाने की घोषणा नहीं हुई है। मुख्यमंत्री ने दोनों मांगों को जल्द पूरा किए जाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed