फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Zilla Panchayat members received millions house wine

जिला पंचायत सदस्य के घर मिली लाखों की शराब

Sun, 26 Jun 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Sun, 26 Jun 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
Zilla Panchayat members received millions house wine
शराब - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
आबकारी विभाग के अधिकारियों ने शनिवार देर रात कई थानों की फोर्स के साथ गांव अंजनी में जिला पंचायत सदस्य के घर दबिश दी। इस दौरान टीम को बडे़ पैमाने पर तस्करी कर लाई गई गैर प्रांत की शराब मिली। कार्रवाई के दौरान घर में मौजूद लोग भाग गए। पुलिस ने मौके से एक बोलेरो गाड़ी भी बरामद की। पुलिस ने शराब और बोलेरो को सील कर दिया है। देर शाम तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी। तो वहीं जिला पंचायत सदस्य ने पुलिस पर आरोप लगाया उनकी पौत्री को छत से फेंक दिया था।
विज्ञापन


 शनिवार रात आबकारी इंस्पेक्टर ने कई थानों की पुलिस के साथ मिलकर थाना क्षेत्र के गांव अंजनी निवासी जर्मन सिंह के घर पर दबिश दी। उल्लेखनीय है कि जर्मन सिंह की मां शांतिदेवी जिला पंचायत सदस्य हैं। गांव में बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स देख ग्रामीणों में अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने जर्मन के घर से तलाशी के दौरान 60 पेटी उत्तराखंड की शराब बरामद की। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश की शराब के 1500 क्वाटर समेत 6380 क्वाटर बरामद किए, कार्रवाई के दौरान घर में मौजूद लोग भाग गए। आबकारी टीम ने बरामद शराब को जब्त कर लिया। आबकारी इंस्पेक्टर योगेश कुमार और कौशल कुमार के मुताबिक गैर प्रांत की शराब तस्करी कर लाई गई थी। कार्रवाई के दौरान थाना पुलिस ने घर में खड़ी बोलेरो को भी जब्त कर लिया है।  
विज्ञापन


किशोरी को छत से फेंकने का आरोप
दबिश देने गई पुलिस पर जर्मन ने पुत्री अनुपम (16) को छत से फेंकने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पुलिस ने घर के ताले तोड़े और तोड़फोड़ की है। घायल अनुपम को गंभीर हालत में देर रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके पीठ में चोट आई है। उपचार के बाद उसको छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट दर्ज कराने को लेकर मतभेद
कार्रवाई के बाद रविवार को देर शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। इस संबंध में आबकारी और पुलिस विभाग के अधिकारी पूरे दिन रिपोर्ट दर्ज कराने से बचते रहे। इसके चलते ही पूरे दिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी। 


आबकारी, थाना पुलिस और अन्य थानों के पुलिस बल के साथ आरोपी के घर दबिश दी गई थी। तलाशी के दौरान गैर प्रांत की शराब बरामद की गई है। किशोेरी को छत से फेंकने के आरोप गलत हैं। मौके पर ऐसा कुछ भी नहीं हुआ था।
-  जितेंद्र चौधरी, थानाध्यक्ष बिछवां 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed