{"_id":"5831e1414f1c1bb604b39aa8","slug":"vyaapaariyon-ko-dauda-dauda-kar-peeta-band-hua-baajaar","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, बंद हुआ बाजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यापारियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, बंद हुआ बाजार
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Sun, 20 Nov 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
बाजार बंद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निष्कासित सपा एमएलसी के रिश्तेदार और उसके साथियों ने रविवार दोपहर बाजार में जमकर तांडव मचाया। दो बार एक दर्जी की दुकान पर जाकर मारपीट की। पुलिस को सूचना दी गई तो तीसरी बार फिर पहुंचे और दर्जी व उसे बचाने आए व्यापारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। दहशत के चलते किशनी का बाजार बंद हो गया। पुलिस के कार्रवाई न करने पर गुस्साए व्यापारियों ने प्रदर्शन कर थाने का घेराव किया। व्यापारियों ने दुकानों में लूटपाट करने का भी आरोप लगाया है। देर शाम पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर ली। साथ ही सपा नेता के रिश्तेदार के खिलाफ बलवा और अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। मामले की जानकारी देर शाम बसपा नेता भी पीड़ित पक्ष के साथ थाने पहुंचे और उनकी मदद का आश्वासन दिया।
रविवार दोपहर गांव पृथ्वीपुर निवासी राहुल सिलाई के लिए कुछ कपड़े लेकर कस्बे में एक दर्जी जितेंद्र की दुकान पर पहुंचे। उसके साथ शिवम यादव निवासी पृथ्वीपुर भी था। इस दौरान दोनों का दर्जी से विवाद हो गया। इसके बाद दोनों युवकों ने दर्जी की पिटाई कर दी। अन्य दुकानदारों ने बीच बचाव किया तो दोनों चले गए। कुछ देर बाद दोनों युवक तीन अन्य साथियों के साथ फिर से आए और दर्जी को दोबारा पीटने लगे। लोगों ने इसकी जानकारी 100 पर दी। थाने के पास का मामला होने के बाद भी पुलिस काफी देर बाद पहुंची। तब तक युवक मारपीट कर जा चुके थे।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इसके बाद पुलिस खानापूरी कर चली गई, जिससे युवकों का दुस्साहस और बढ़ गया। इसके बाद राहुल व शिवम अपने करीब 15 साथियों के साथ आए और तीसरी बार दर्जी को सरे बाजार पीटने लगे। इस पर अन्य दुकानदार बचाने पहुंचे तो इन्होंने उनपर भी हमला बोल दिया। सराफा व्यापारी सूर्यप्रताप निवासी हरिसिंगपुर का धर्मकांटा हाकी मारकर तोड़ दिया। सूर्यप्रताप का कहना है कि दुकान की गुल्लक में रखे 70 हजार रुपये भी युवक लूट ले गए। सराफा दुकानदार राजकुमार के साथ भी डंडों से मारपीट की और ज्वेलरी लूट ले गए। एक अन्य व्यापारी मुलायम सिंह के साथ भी मारपीट की। पुलिस के आरोपी युवकों के खिलाफ दबाव में कड़ी कार्रवाई न करने से व्यापारियों में आक्रोश फैल गया। उनका कहना था कि हमलावरों में एक युवक सपा से निष्कासित एमएलसी का रिश्तेदार है। इसके चलते ही पुुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। व्यापारियों ने पहले बाजार में और फिर थाने पर प्रदर्शन किया। देर शाम बसपा जिलाध्यक्ष एसपीएस राणा भी मौके पर पहुंच गए। व्यापारियों का आक्रोश देख पुलिस ने देर शाम शिवम और 10-15 अज्ञात के खिलाफ तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज कर ली। पूछताछ के लिए राहुल को हिरासत में ले लिया है। थाना प्रभारी किशनी ने बताया कि पीड़ित व्यापारियों का मेडिकल कराया गया है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।