फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Two killed in road accident

सड़क हादसे में दो की मौत

Thu, 09 Nov 2023 07:00 PM IST
Anonymous User ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:00 PM IST
विज्ञापन
Two killed in road accident
किशनी। थाना क्षेत्र में रविवार को बाइक सवार युवक की बाइक पैदल युवक से टकरा गई। टक्कर के बाद बाइक फिसल गई। बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर हालत में एक को जिला अस्पताल रेफर किया गया। रास्ते में युवक की मौत हो गई। परिवारीजनों ने शव को गवालियर-बरेली राजमार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। परिवारीजन आर्थिक सहायता की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

थाना किशनी क्षेत्र के ग्राम नगला अखे निवासी विजेंद्र उर्फ छोटे (25) पुत्र हाकिम सिंह यादव रविवार की शाम बाइक से अपने गांव जा रहा था। जब वह ग्वालियर-बरेली राजमार्ग पर खिदरपुर के समीप पहुंचे तभी खिदरपुर निवासी सर्वेश  (27) पुत्र श्रीकिशन से बाइक टकरा गई। टक्कर के बाद बाइक फिसल गई। बाइक फिसलने से विजेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर हालत में परिवारीजन सर्वेश को जिला अस्पताल ले गए। रास्ते में सर्वेश की मौत हो गई। परिवारीजन शव को लेकर गांव पहुंचे। वहां ग्वालियर-बरेली राजमार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाने का प्रयास किया लेकिन परिवारीजन आर्थिक सहायता की मांग कर रहे थे। समाचार लिखे जाने तक जाम लगा हुआ था। वहीं विजेंद्र के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed