फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Shots fired at the head, survived

प्रधान पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे

Fri, 18 Mar 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Fri, 18 Mar 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
Shots fired at the head, survived
ऐसिड अटैक - फोटो : DEMO Pics
मैनपुरी से शादी समारोह में भाग लेकर कार से लौट रहे एक ग्राम प्रधान पर दो कारों में सवार कई लोगों ने जानलेवा हमला किया। इसमें वह बाल-बाल बच गए। किसी तरह कार को बैक करके उन्होंने जान बचाई। हमले में कार क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रधान को सुरक्षा में घर तक पहुंचाया। गुरुवार शाम तक इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
विज्ञापन

गांव किरथुआ के प्रधान रघुपाल सिंह भदौरिया बुधवार रात 11 बजे के करीब मैनपुरी में एक शादी समारोह मेें शामिल होकर कार से गांव लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि गांव रूपपुरा के पास पहुुंचने पर एक बोलेरो उनकी गाड़ी के पीछे लग गई और बगल में आकर कट मारने की कोशिश की। बोलेरो कार में सवार लोगाें की इस हरकत से भयभीत प्रधान ने कार की स्पीड बढ़ाई और तेजी के साथ आगे निकल गए। इसके बाद भी बोलेरो चालक उनके पीछे लगे रहे। कुछ आगे चलने पर सामने एक स्कार्पियो सड़क पर तिरछी खड़ी दिखाई। इस पर उन्हें अपनी कार रोकनी पड़ी। इसी दौरान तेजी के साथ दोनों गाड़ियों से सात-आठ लोग नीचे उतरे और गाली गलौज करते हुए ईंट पत्थरों से उनकी कार पर हमला बोल दिया। इससे कार के शीशे टूट गए। इसके बावजूद प्रधान भदौरिया ने फुर्ती के साथ कार मेें बैक गियर लगाया और पीछे करके भाग निकले। जब कार नगला कंस के समीप पहुंची तो उन्होंने थाना पुलिस को मोबाइल से घटना की जानकारी दी। थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। तब तक हमलावर भाग गए थे। इसके बाद पुलिस सुरक्षा में प्रधान को गांव तक पहुंचा कर आई। पुलिस ने बताया कि हमलावर कौन थे और उनका इरादा क्या था, इस बारे में स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed