फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   shak kee suee mangetar kee or ghoomee

शक की सुई मंगेतर की ओर घूमी

Thu, 20 Apr 2017 06:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Thu, 20 Apr 2017 06:56 PM IST
विज्ञापन
shak kee suee mangetar kee or ghoomee
इसी जगह पर हुई हत्या - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
थाना करहल क्षेत्र के गांव चंदपुरा में युवक युवती की हत्या में अब शक की सुई मृतका के मंगेतर की ओर घूम रही है। थाना पुलिस सभी बिंदुओं पर गहराई से जांच कर रही है। वहीं मंगेतर के भी दूध व्यवसायी होने के चलते शक गहराता जा रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि गांव चंदापुर निवासी डेयरी व्यवसायी रामशरन शाक्य (40) की सोमवार रात सिर में दो गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। वहीं उसकी 20 वर्षीय प्रेमिका की भी गोली मारकर शव वहीं फेंक दिया गया था। पुलिस पहले तो इसे आत्महत्या बता रही थी। मगर पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मौके पर कोई असलाह न मिलने के बाद पुलिस ने भी स्वीकार कर लिया कि दोनों की हत्या की गई है। युवती का उम्र से दोगुने शादीशुदा प्रेमी से अवैध संबंध थे। घटना के दिन वह साड़ी पहनकर उससे मिलने गई थी। वहीं दोनों की हत्या कर दी गई। दूसरे दिन मंगलवार को दोनों के शव मिलने से गांव में हड़कंप मच गया था। पुलिस सूत्रों की मानें मृतका की शादी जिस युवक से तय हुई है वह थाना बरनाहल क्षेत्र के गांव नगला हरे का रहने वाला है। वह भी दूध को डेयरी पर सप्लाई किए जाने का काम करता है। पुलिस अब उसे भी शक के दायरे में लेकर जांच कर रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मंगेतर शादी तय होने से पहले से ही युवती को जानता था। उसे दोनों के संबंधों के बारे में जानकारी थी। ऐसे में वह भी इस हत्याकांड के खुलासे में अहम साबित हो सकता है।
विज्ञापन


डबल क्रास तो नहीं हुई युवती
गांव चंदपुरा में दोहरे हत्याकांड के पीछे एक और कहानी भी सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक युवती को राकेश ब्लैक मेल कर रहा था। वह रामशरन से किसी भी तरह पीछा छुड़ाना चाहती थी। उसने राकेश को रास्ते से हटाने के लिए एक सहयोगी के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। दोनों ने मिलकर उसे दो गोलियां मारीं। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हत्या करने बाद साथी ने युवती के साथ धोखा कर दिया। उसके भी सिर में गोली मार दी। वह साथी मंगेतर था या कोई और पुलिस इस पर भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed