{"_id":"57bef6d14f1c1ba74bd4ef7c","slug":"shackled-hand-and-foot-in-front-of-the-police-beating-a-thief","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के सामने चोर की हाथ-पैर बांधकर पिटाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस के सामने चोर की हाथ-पैर बांधकर पिटाई
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Thu, 25 Aug 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
पिटाई
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
साइकिल चोर को पकड़ने के बाद गुरुवार को लोग उसे लेकर सीओ कार्यालय परिसर पहुंचे। वहीं मंदिर के समीप उसके हाथ पांव बांधकर बेरहमी से पिटाई की। इस दौरान कई पुलिसकर्मी भी तमाशबीन बने रहे।
गुरुवार दोपहर को साइकिल चोरी करते हुए एक युवक को वहां मौजूद लोगों ने रंगेहाथों पकड़ लिया। मारपीट करते हुए उसे सीओ कार्यालय परिसर तक ले गए। वहां चोर के हाथ पांव बांधने के बाद उसकी जमकर पिटाई की गई। चोर के साथ हो रही इस मारपीट की घटना को वहां मौजूद कई पुलिसकर्मियों ने भी देखा, लेकिन सभी नजर फेरकर चले गए। पीटने के बाद युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। साइकिल चोरी में पकड़े गए युवक ने अपना नाम सुरेश निवासी गांव खरपरी बताया है।
मामले में सीओ शिष्य पाल का कहना है कि उन्हें ऐसी किसी भी घटना की जानकारी नहीं है। यदि कोई व्यक्ति चोरी के मामले में पकड़ा भी गया है, तो उसे सीधे पुलिस के हवाले किया जाना चाहिए था। मारपीट किया जाना गलत है। किसी को भी कानून को हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। घटना की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।