फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Rs flown from the reserve account

आरक्षी के खाते से उड़ाए रुपये

Tue, 29 Mar 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Tue, 29 Mar 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
Rs flown from the reserve account
आरक्षी के खाते से उड़ाए रुपये - फोटो : अमर उजाला
 पुलिस लाइन में प्रशिक्षण ले रहा एक आरक्षी धोखाधड़ी का शिकार हो गया। सिपाही से मोबाइल की रकम वापसी के नाम पर 5550 रुपये का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करा लिया। आरक्षी ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गाजियाबाद के थाना भोजपुर के ग्राम सैदपुर निवासी आकाश सिंह मैनपुरी पुलिस लाइन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने जनवरी माह में एक कंपनी का मोबाइल खरीदा था। आकाश ने बताया कि 13 फरवरी को मोबाइल में खराबी आ गई, जिसे सही कराने के लिए एजेंसी पर जमा करा दिया। काफी दिनों तक मोबाइल सही नहीं हुआ तो उन्होंने गुड़गांव कंपनी के नंबर पर कॉल किया तो बताया की मोबाइल 21 दिन में मिल जाएगा। आकाश का आरोप है कि 17 मार्च को उन्हें एक प्राइवेट नंबर से फोन आया। कहा कि मोबाइल खराब हो चुका है अगर आप चाहें तो नया मोबाइल ले सकते हैं या आपके रुपये आपको वापस कर दिए जाएंगे।  आरक्षी ने कहा कि जब रुपये वापस मांगे तो फोन पर बात कर रहे व्यक्ति ने उन्हें ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिये रुपये वापस करने के लिए एटीएम पर बुलाया। यहां ट्रांजेक्शन के दौरान लगातार उससे बात करता रहा। इसी दौरान आरक्षी के एटीएम की गोपनीय जानकारी लेकर खाते से अपने खाते में 5550 रुपये ट्रांसफर कर लिए। सोमवार को आरक्षी ने कोतवाली में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed