{"_id":"57506c2e4f1c1b2438108d22","slug":"rajnpur-knockout-of-youth-killing","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजलपुर में युवक की पीटकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राजलपुर में युवक की पीटकर हत्या
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Thu, 02 Jun 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
विलाप करतीं महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंदिर के चबूतरे पर सो रहे राजलपुर गांव के एक युवक की गुरुवार की सुबह पीटकर हत्या कर दी गई। घरवालों ने गांव के एक युवक और उसके साथियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिवारीजनों के मुताबिक आरोपी के मंदिर में शराब, मीट लेकर आने के विवाद में उसकी हत्या की गई है। जबकि पुलिस घटना के पीछे डेयरी का विवाद बता रही है।
थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव राजलपुर निवासी मनोज यादव बुधवार की शाम घर के समीप स्थित शिव मंदिर के चबूतरा पर लेटा था। बताया जाता है कि तभी गांव का अशोक यादव वहां शराब और मुर्गा लेकर आ पहुंचा। मनोज ने मंदिर में शराब, मीट लेकर आने से मना किया, तो अशोक उससे भिड़ गया। उसे पकड़कर बेरहमी से पीटने लगा। मनोज ने खुद को छुड़ाकर अपनी जान बचाई और कमरे में घुसकर दरवाजा बंद कर लिया। उसने भाई को मोबाइल से फोन करके मारपीट की जानकारी दी। मौके पर भाई सतीश और अन्य परिवारीजनों के पहुंचने पर अशोक व उसके साथी भाग निकले। घरवालों का आरोप है कि शाम हुए झगड़े के बाद अशोक गुरुवार की सुबह चार-पांच अज्ञात साथियों के साथ दोबारा मंदिर में आया। चबूतरा पर सो रहे मनोज की पिटाई की। चीख-पुकार सुनकर घरवाले दौड़े, तो हमलावर भाग निकले। गंभीर रूप से घायल मनोज को लेकर परिवारीजन जिला अस्पताल पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अशोक और उसके अन्य अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
वहीं इस मामले में एसपी हिमांशु कुमार का बयान अटपटा रहा। जब उनसे पूछा गया तो बताया कि बुधवार रात 11 बजे दूध की डेयरी पर कैंटर चालक राजेश से अशोक यादव का विवाद हुआ था। इसी दौरान अशोक ने मनोज के साथ मारपीट की। घायल की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिवारीजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपी और साथियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।