{"_id":"57d557b84f1c1bbb61318a48","slug":"pregnant-woman-beaten-the-abortion","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती महिला को पीटा, हुआ गर्भपात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गर्भवती महिला को पीटा, हुआ गर्भपात
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Sun, 11 Sep 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
पीटा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहल्ला कानूनगोयान में दरवाजा चढ़ाकर रास्ता बंद करने के विवाद में आरोपी ने एक गर्भवती महिला को लात-घूंसों से पीटकर घायल कर दिया। थाने में पीड़िता की कोई सुनवाई नहीं की गई। देर रात हालत बिगड़ने पर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक निजी क्लीनिक में महिला को भर्ती कराया गया। वहां चिकित्सकों ने गर्भ में शिशु की मौत होने की बात बताई इसके बाद महिला को गर्भपात कर दिया।
थाना कुरावली क्षेत्र के मोहल्ला कानून गोयान निवासी सत्यराम के पड़ोसी के बीच घर के बाहर लगे गेट को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार को सत्यराम की पुत्री घर के बाहर निकली तो पड़ोसी के गेट खुला हुआ था। जिससे दरवाजा बंद हो गया। उसने दरवाजा खोलना चाहा तो पड़ोसी घर से बाहर निकल आया। विवाद होने के कुछ देर बाद ही मारपीट शुरू कर दी। शोर शराबा सुनकर सत्यराम की साढे़ सात माह की गर्भवती पत्नी मानवी भी बाहर निकल आई। उसके साथ भी लात घूंसो से पिटाई कर दी। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। बीच बचाव कर मामला शांत किया गया। सत्यराम पीड़िता के साथ थाने में शिकायत लेकर गया लेकिन वहां उसकी शिकायत नहीं सुनी गई। इसी बीच मानवी के पेट में दर्द होने लगा। परिवारीजन उसे जिला अस्पताल ले गया वहां चिकित्सकों ने हालत खराब बताकर सैफई जाने को कहा जिसके बाद परिवारीजनों उसे राधारमन रोड स्थित एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। वहां महिला चिकित्सक ने चेकअप के बाद गर्भ में शिशु की मौत होने की बात बताई।
आनन-फानन में गर्भपात कर पीड़िता की जान बचाई। मानवी का कहना था कि उसके बच्चे की हत्या की गई है वो आरोपियों को सजा दिलाकर रहेगी। सीओ कुरावली शमशेर सिंह का कहना है कि पीड़ित परिवार से बात की जाएगी। यदि उनकी थाने में नहीं सुनी गई है तो संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।