{"_id":"578a33484f1c1ba94013d656","slug":"police-recovered-eight-animals-from-pick-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप से पुलिस ने बरामद किए आठ पशु","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिकअप से पुलिस ने बरामद किए आठ पशु
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Sat, 16 Jul 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
बरामद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात बीलों भनऊ मार्ग पर थाना पुलिस ने एक पिकअप से तलाशी के दौरान आठ गोवंश बरामद किए। पिकअप में सवार तस्कर पुलिस को चकमा देकर भाग गए। इनमें से दो गाय मर र्गइं।
थाना पुलिस शुक्रवार देर रात बीलों भनऊ मार्ग पर गश्त कर रही थी, तभी आ रही एक पिकअप पुलिस को देखकर वापस लौटने लगी। पुलिसकर्मियों ने जब पिकअप का पीछा किया तो उसमें सवार चालक और अन्य तस्कर भाग निकले। पिकअप अनियंत्रित होकर गड्ढे में फंस गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से पिकअप को बाहर निकाला। तलाशी के दौरान पिकअप में ठूंसकर भरे गए आठ पशु मिले। पशुओं को पिकअप से निकाला गया, जिसमें से दो गाय मरी हुई पाईं। पुलिस बिना नंबर की पिकअप को थाने ले आई। साथ ही मृत गायों का चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम किया। बरामद अन्य पशुओं का उपचार किया गया। थाना पुलिस ने जीवित पशुओं को ग्रामीणों को सुपुर्द कर दिया।