{"_id":"3f00ff7657a83923d0a1d0d1dd65eb26","slug":"police-also-failed-to-apprehend-the-attackers-co-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीओ के हमलावरों को भी नहीं पकड़ पाई पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीओ के हमलावरों को भी नहीं पकड़ पाई पुलिस
Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। सीओ और उनके साथ मौजूद पुलिस कर्मियों पर पथराव और हमला करने के आरोपियों को भी पुलिस पकड़ नहीं पा रही है। अंजनी में 17 अक्तूबर को मतदान के दौरान यह घटना हुई थी। सात दिन दिन बीत गए हैं, लेकिन अभी तक इस मामले में पुलिस एक भी गिरफ्तारी नहीं कर पाई है।
चुनाव के दौरान गांव अंजनी में कुछ लोगों ने फर्जी मतदान करने की कोशिश की थी, इसी को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया था। सूचना पर सीओ शैलेंद्र लाल फोर्स के समेत पहुंचे थे। लोगों ने पुलिस पर भी पथराव कर दिया था, जिसमें सीओ समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।
इसके बाद पुलिस ने 17 की रात और 18 अक्तूबर के दिन में गांव में बड़ी संख्या में फोर्स के साथ दबिश दी थी। तलाशी के दौरान गांव के जर्मन सिंह के यहां बड़ी मात्रा में शराब और अन्य सामान मिला था। इसके बाद पुलिस भी शांत बैठ गई। नौ नामजद और 150 अज्ञात में से किसी को भी पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है। अवैध शराब रखने का आरोपी जर्मन सिंह भी पुलिस की पकड़ से दूर है।
विज्ञापन
इस संबंध में थाना प्रभारी बिछवां का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। नामजद लोगों के अलावा वीडियोग्राफी के आधार पर बलवा करने वालों की पहचान की जा रही है। पथराव करने के आरोपियों को हर हाल में गिरफ्तार किया जाएगा।