फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Peoples of raga ka bagh in terror

दहशत में राजा का बाग के लोग

Fri, 10 Jul 2015 11:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी Updated Fri, 10 Jul 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
Peoples of raga ka bagh in terror
मैनपुरी। बाइक सवार लुटेरों के लिए राजा का बाग साफ्ट टारगेट रहा है। पूर्व में भी लूट की अधिकांश घटनाएं राजा का बाग में ही हुई हैं। नवंबर माह में तीन दिन के अंदर तीन लूट होने पर स्थानीय निवासियों ने एक बार लुटेरे की बाइक फूंक दी थी। एक लुटेरे की पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंपा था। तभी से राजा का बाग में लूट की घटनाएं नहीं हुईं। शुक्रवार को बिजली कर्मचारी की हत्या और लूट की वारदात के बाद लोग दहशत में हैं।
विज्ञापन

नगर का मोहल्ला राजा का बाग बाइक सवार लुटेरों के लिए बेहतर स्थान रहा है। इसका प्रमुख कारण वहां कई गलियों से लुटेरों के लिए भागना आसान होता है। लुटेरे आश्रम रोड, देवी रोड, छात्रावास मार्केट, चांदेश्वर रोड, कचहरी रोड, लेनगंज आदि स्थानों पर निकल जाते हैं। पूर्व में राजा का बाग क्षेत्र में बाइक सवार लुटेरों ने कई लोगों को शिकार बनाया। नवंबर माह में तीन दिन में बाइक सवार लुटेरों ने तीन लूटें कीं। एक दंपति के रिक्शे पर आने के दौरान बाइक सवार लुटेरों ने बैग लूटा तो महिला ने एक लुटेरा पकड़ लिया। स्थानीय निवासियों ने उसकी पिटाई कर पल्सर बाइक में आग लगा दी। उसके बाद से ही राजा का बाग में लूट की घटना नहीं हुई। शुक्रवार को विद्युत कर्मी विजय प्रकाश की हत्या और लूट की वारदात से लोग फिर से दहशत में हैं।
विज्ञापन


पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल
विजय प्रकाश की पत्नी रूबी का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके पांच वर्षीय पुत्र यश और तीन वर्षीय पुत्र वंश उर्फ अंशू भी गुमसुम हैं। विजय प्रकाश की हत्या की जानकारी होने पर परिचित और रिश्तेदार भी बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह गया था कलेक्शन करने
मृतक विजय प्रकाश सुबह 10 बजे बस से बेवर के लिए निकला था। वहां उसने दिनभर नलकूप उपभोक्ताओं से बिल की बकाया राशि जमा की। शाम लगभग 4.30 बजे वह बस से मैनपुरी पहुंचा। वहां से पैदल घर जा रहे थे। घर के पास लगभग 4.45 बजे उसे काली बाइक सवार लुटेरों ने गोली मार दी।


पूर्व में बाइक सवारों द्वारा की गई लूट की वारदातें
- भोगांव क्षेत्र में छाछा के पास दंपति से नकदी, जेवर लूटे
- कोतवाली क्षेत्र में मुकुट बिहारी रोड पर रिक्शा सवार दो महिलाओं से जेवर लूटे
- किशनी क्षेत्र में वंशरमऊ के पास युवक से नकदी, मोबाइल लूटा
- बिछवां क्षेत्र में भनऊ के पास दंपति से नकदी, जेवर लूटे
- औंछा में जसराना रोड पर युवक से नकदी, मोबाइल लूटा
- किशनी में रामनगर के पास दंपति से नकदी, जेवर लूटे
- कोतवाली में इटावा रोड पर व्यापारी से बाइक, नकदी लूटी
- घिरोर में कल्होर पछां के पास दंपति से जेवर, नकदी लूटी
- दन्नाहार क्षेत्र में विघरई के पास दंपति से नकदी, जेवर लूटे
- करहल क्षेत्र में सिरसागंज रोड पर भाई-बहन से जेवर, नकदी लूटी
- कोतवाली क्षेत्र में अंगौथा के पास सर्राफ से नकदी, आभूषण लूटे
                                       
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed