{"_id":"591897b24f1c1b413a850a68","slug":"panchaayat-mein-taabadatod-phaayaring-se-dahashat","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंचायत में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Sun, 14 May 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
Firing
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के गांव नगला प्रीतम में मारपीट के मामले में हो रही पंचायत में अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग से गांव में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंचे यूपी 100 के पुलिसकर्मियों के सामने ही आरोपी फायरिंग करते रहे। वहीं महिलाएं छत से पत्थरबाजी करती रहीं। इस दौरान दो लोग घायल भी हुए। पुलिस ने कुछ लोगों को मौके से गिरफ्तार करने के साथ ही घायलों का मेडिकल कराया।
गांव नगला प्रीतम निवासी ब्रजेश कठेरिया और शिवचंद्र के बीच काफी समय से रंजिश चल रही है। रविवार को दोनों के बीच विवाद हो गया था। जिस को लेकर गांव में पंचायत चल रही थी। पंचायत के दौरान अचानक कहासुनी हो गई जिसके बाद दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। कुछ ही देर में विवाद ने बड़ा रूप ले लिया और दोनों पक्षों की ओर से फायरिंग होने लगी। अचानक फायरिंग से गांव में दहशत फैल गई। ग्रामीण इधर उधर छिपकर जान बचा रहे थे। इस बीच महिलाओं ने छतों से मोर्चा संभाल लिया और पत्थरबाजी करना शुरू कर दिया। सूचना मिलने के बाद यूपी 100 के पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए। मगर आरोपियों रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। फायरिंग में दो लोग ब्रजेश, राजीव उर्फ बाबू घायल हो गए। पुलिस की मौजूदगी में फायरिंग होती रही। सूचना पर सीओ राजपाल, बेवर, किशनी, कुसमरा सहित बड़ी संख्या में पुलिसबल गांव पहुंच गया। जिसके बाद फायरिंग कर रहे लोग भागने लगे। पुलिस ने मौके से कुछ खोखे तथा एक तमंचा एक आरोपी के घर से बरामद किया। थानाध्यक्ष का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। मौके से पकडे़ गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।