{"_id":"da4f3aa8e7f92dbe5c8e325778fcaaea","slug":"nagla-young-man-killed-in-gurubksh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगला गुरुबक्श में युवक की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नगला गुरुबक्श में युवक की हत्या
Thu, 09 Nov 2023 07:00 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला गुरुबक्श में खेत से ट्रैक्टर निकालने के विवाद में सोमवार को युवक संदीप (18) को गोली मार दी। गंभीर हालत में परिवारीजन जिला अस्पताल लेकर आए। वहां चिकित्सकों ने संदीप को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने कोतवाली पुलिस को सूचना भेजी। पुलिस अस्पताल पहुंची। वहां लोग पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। पुलिस ने लोगों को शांत कर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया।
जिला अस्पताल में परिवारीजनों ने बताया कि 26 अक्तूबर को लहसुन के खेत से ट्रैक्टर निकालने के लिए ग्वाल टोली निवासी युवकों से संदीप ने मना किया था। आरोपियों ने संदीप और उसकी मां को मारपीट कर घायल कर दिया। उस समय रिपोर्ट दर्ज कराने को कोतवाली में तहरीर दी गई लेकिन पुलिस ने न तो रिपोर्ट दर्ज की और न ही कोई कार्रवाई। सोमवार को आरोपियों ने घर में घुसकर संदीप को गोली मार दी। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पुलिस बल के साथ अस्पताल परिसर में पहुंचे। वहां परिवारीजनों में आक्रोश था। प्रभारी निरीक्षक ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। आरोपियों के खिलाफ तहरीर देने की बात कही।