फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Man by hitting him with sticks, poles murder

युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या

Sat, 16 Jul 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Sat, 16 Jul 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
Man by hitting him with sticks, poles murder
विलाप करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
थाना क्षेत्र के गांव छिनकौरा में युवक के घर में घुस जाने से नाराज आरोपियों ने लाठी-डंडों से पीटकर उसकी हत्या कर दी। बचाने आई पत्नी को भी मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना पर एएसपी, सीओ और पुलिस बल पहुंच गया। मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव गढ़िया छिनकौरा निवासी संजीव यादव उर्फ करू (45) शनिवार सुबह करीब सात बजे घर से निकलकर जा रहा था। तभी गांव निवासी सुरेश उर्प मुन्नू, उसका पुत्र बबलू, दिनेश और नरेश कुमार ने साथियों के साथ उसका रास्ता रोक लिया। उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं लाठी-डंडों से मारापीटा। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं जानकारी पर बचाने पहुंची पत्नी को भी आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से भाग गए। सूचना पर पहुंचे एएसपी दिगंबर कुशवाह और सीओ भोगांव आत्मप्रकाश यादव ने परिवारीजनों से घटना के बारे में जानकारी की। शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना की रिपोर्ट मृतक के पुत्र आलोक ने आरोपियों के विरुद्ध दर्ज कराई है। 
विज्ञापन

सीओ भोगांव आत्मप्रकाश यादव का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच में पता लगा है कि मृतक मानसिक रूप से कमजोर था। एक आरोपी के घर में घुस गया था। इसी से नाराज होकर आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed