फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Lover and husband's murder was made by two colleagues

प्रेमी और दो साथियों से कराई थी पति की हत्या

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
Lover and husband's murder was made by two colleagues
मैनपुरी। थाना कोतवाली क्षेत्र में गत छह दिसंबर को घर में हुई चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की हत्या का खुलासा मंगलवार को पुलिस ने कर दिया। कर्मचारी की हत्या उसकी पत्नी ने ही प्रेमी और दो साथियों के साथ मिलकर कराई थी। तीनों से उसकी पहचान आगरा के एक कालेज में जीएनएम का कोर्स करते समय हुई। पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को जेल भेज दिया है। अन्य दो हत्यारोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

गांव नगला कीरत में छह दिसंबर की सुबह गवेंद्र उर्फ नीलू का शव उसके कमरे में पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि गला दबाने से हुई थी।
गवेंद्र के पिता रामसेवक ने 11 दिसंबर को पुलिस को तहरीर दी। इसमें गवेंद्र की पत्नी प्रेमलता उर्फ पिंकी पर अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने पिंकी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस पूछताछ में उसने पहले कुछ भी नहीं बताया। कड़ाई से पूछताछ में पिंकी ने बताया कि उसने ही पति की हत्या अपने प्रेमी से मिलकर कराई है। वह आगरा के एक कालेज से जीएनएम का कोर्स कर रही है। उसकी कालेज से जीएनएम का कोर्स कर चुके बबलू निवासी करीमगंज थाना बिछवां से उसके प्रेम संबंध हो गए। गवेंद्र इसका विरोध करता था।
विज्ञापन

बबलू ने उसी कालेज से बीएएमएस कर रहे विनयकांत उर्फ रिंकू यादव निवासी अंबारी थाना कोतवाली देहात एटा तथा सर्वेंद्र निवासी महाराजपुर थाना जसरथपुर एटा से हत्या के लिए बात की। पांच दिसंबर की रात तीनों बाइक से पिंकी के घर पहुंचे। पिंकी ने गवेंद्र को खाने में नशे की गोलियां दी थीं। बाद में गला दबाकर गवेंद्र की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी राकेश शंकर ने कोतवाली में पत्रकारों को बताया कि रिंकू और सर्वेंद्र अपराधी हैं। पिछले वर्ष दोनों लहसुन लूटने के मामले में जेल जा चुके हैं। दोनों के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई की जा चुकी है।

हत्यारोपी बबलू को पकड़वाने में महिला पुलिस कर्मी रेनू सारस्वत का योगदान रहा। एसपी ने बताया कि सुबह पिंकी से भाई बनकर बबलू मिलने आया था। रेनू सिविल ड्रेस में वहां थीं। बबलू ने पिंकी से ताजमहल देखने वाले फोटो फाड़ने के बारे में पूछा। पिंकी ने फोटो फाड़ने की बात कही। इसके बाद वह जाने लगा। रेनू ने पुलिस कर्मियों को बुलाकर बबलू को पकड़वा लिया। एसपी ने रेनू को पुरस्कृत करने की बात कही है।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ने बताया कि 30 नवंबर को प्रेमलता अपने बच्चे उमंग और तराना को आगरा ले गई थी। तीन नवंबर को वह प्रेमलता और बबलू बच्चों को ताजमहल दिखाने ले गए। चार नवंबर को प्रेमिका बच्चों को लेकर बबलू के साथ मैनपुरी आई थी।


बिछवां। हत्या के मामले में गवेंद्र का पुत्र उमंग (8) चश्मदीद गवाह है। उमंग मंगलवार की सुबह 10:30 बजे बाबा रामसेवक निवासी लोहखार थाना बागवाला जनपद एटा के साथ परिवार के पप्पन, संजय, दिलीप कुमार के साथ जा रहा था। जब वह लोग थाना बिछवां क्षेत्र में करीमगंज के समीप पहुंचे तभी बोलेरो और दो बाइकों पर सवार लोगों ने पीछा किया। लोगों ने सूचना थानाध्यक्ष बिछवां को दी। थानाध्यक्ष ने सभी को पुलिस अभिरक्षा में गांव भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed