फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   jel se hatyaaropee ne bheja patr, uthe kaee savaal

जेल से हत्यारोपी ने भेजा पत्र, उठे कई सवाल

Tue, 10 Jan 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Tue, 10 Jan 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
jel se hatyaaropee ne bheja patr, uthe kaee savaal
jail shimla
10 दिन पहले भाजपा नेता मदन चौहान की हत्या में पकड़े गए तीन हत्यारोपियों में से एक ने पुलिस पर मामले में झूठा फंसाने का आरोप लगाया है। इस संबंध एसपी के साथ मीडिया को एक पत्र भेजा गया है। जेल प्रशासन जेल से कोई पत्र भेजे जाने से इंकार कर रहा है। पत्र किसने भेजा, उसमें कितनी सत्यता, क्या यह पेशबंदी के लिए भेजा गया, ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन


यह पत्र जेल में बंद मेरठ के गंगानगर निवासी रिंकू की ओर से लिखने की बात कही गई है। इसमें उसने कहा है कि घटना वाले दिन वह अपने साथी हरेंद्र उर्फ हनी तोमर मोहल्ला चौधरान शामली, गौरव गोस्वामी निवासी गांव बुढ़ाना मुजफ्फरनगर और नवनीत नेहरा निवासी मोदीनगर के साथ गाजियाबाद से राजनीतिक कार्य के लिए सैफई जा रहा था। करहल राजमार्ग पर मृतक भाजपा नेता के परिवारीजन, उनके साथियों और पुलिसकर्मियों ने रोक लिया। उक्त लोग मारपीट करने लगे इसके बाद फायरिंग कर दी। गोली लगने से नवनीत नेहरा की मौके पर ही मौत हो गई थी। अगले दिन झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भेज दिया। पत्र में यह भी कहा गया है कि भाजपा नेता के पुत्र और मृतक नवनीत नेहरा का प्रापर्टी को लेकर विवाद चल रहा था।भाजपा नेता के पुत्र शिवम चौहान ने कहा है कि वह या उसके परिवारीजन इन बदमाशों में से किसी को जानते ही नहीं तो प्रापर्टी विवाद का सवाल ही नहीं उठता।
विज्ञापन

बता दें कि एक जनवरी की सुबह भाजपा नेता मदन चौहान की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन शूटरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। एक शूटर नवनीत नेहरा की क्रास फायरिंग में मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 -जिला कारागार से किसी बंदी का पत्र बिना स्कूटनिंग प्रक्रिया के नहीं भेजा जा सकता। परिवारीजनों के माध्यम से पत्र भेजा गया होगा।
-बीके सिंह, जेल अधीक्षक
इस तरह का अभी कोई पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। आरोपी मौके से गिरफ्तार किए गए हैं। उक्त मामले में अन्य नामजदों की तलाश चल रही है। इस तरह के किसी पत्र पर हम किसी तरह की सफाई नहीं दे सकते।
-शिष्यपाल सिंह, एएसपी मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed