{"_id":"56ed97b94f1c1b7e628b4fcb","slug":"home-guard-robbed-in-broad-daylight-by-the-shopkeeper","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाडे़ होमगार्ड ने दुकानदार को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिनदहाडे़ होमगार्ड ने दुकानदार को लूटा
Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
दुकानदार को लूटा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
आगरा रोड पर शनिवार पूर्वाह्न एक मिठाई की दुकान पर होमगार्ड ने साथियों के साथ मिलकर उत्पात मचाया। इस दौरान होमगार्ड ने एक दुकान में तोड़फोड़ कर दुकानदार और उसकी पत्नी के साथ मारपीट की। यही नहीं व्यापारी की पत्नी के कुंडल और गल्ले में रखे 15 हजार रुपये लूट लिए। दोपहर को पीड़ित दुकानदार ने थाने में तहरीर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के गोलाबाजार निवासी सतीशचंद्र की आगरा रोड स्थित गोपीनाथ अड्डा पर मिठाई की दुकान है। शनिवार को करीब बारह बजे उसकी दुकान पर कोतवाली क्षेत्र के गांव गढे़री निवासी होमगार्ड धर्मेंद्र यादव अपने आठ-दस साथियों के साथ दुकान पर आया। उससे पांच हजार रुपये की मांग की। सतीश ने जब रुपये देने से मना कर दिया तो धर्मेंद्र ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। जब पत्नी संतोषी देवी बीच बचाव करने आई तो उसके साथ भी मारपीट कर सोने के कुंडल कान से खींच लिए। इसके अलावा गल्ले में रखे 15 हजार रुपये निकाल लिए। आरोपी ने उसे धमकी दी कि पुलिस उसकी जेब में है वह उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकता। शिकायत की तो जान से मार दूंगा। सतीश ने बताया कि धर्मेंद्र रात्रि को कोतवाली पुलिस की गाड़ी चलाता है। लोगों को रौब दिखाकर उनसे वसूली करता है। दोपहर दो बजे कोतवाली पहुंचकर सतीश ने होमगार्ड धर्मेंद्र और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं इंस्पेक्टर कोतवाली का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी। खुद को होमगार्ड बताने वाला व्यक्ति कौन है इसकी भी जांच कराई जाएगी।