फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   golee lagane se mahila kee maut, pautree gambheer

गोली लगने से महिला की मौत, पौत्री गंभीर

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
golee lagane se mahila kee maut, pautree gambheer
मैनपुरी/किशनी। थाना किशनी क्षेत्र में मंगलवार रात रास्ते के विवाद में कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग की। गोली लगने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पौत्री गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे जिला अस्पताल से सैफई रेफर कर दिया है। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन आरोपी हत्थे नहीं लगे। इस मामले में पुलिस ने पिता और दो पुत्रों सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव दादीपुर निवासी प्रमोद कुमार का गांव के ही रामरतन से खड़ंजा निर्माण के चलते विवाद चल रहा है। मंगलवार रात प्रमोद की मां मिथलेश कुमारी (45) पत्नी रमेश घर के आंगन में लेटी थीं। उनके पास ही प्रमोद की तीन वर्षीय पुत्री अनन्या भी सो रही थी। आरोप है कि रात 10 बजे के लगभग रामरतन अपने पुत्र राजीव उर्फ बंटी तथा संजीव और गांव के धीरज के साथ घर में घुस आए। चारों ने आते ही गाली-गलौज कर फायरिंग शुरू कर दी। सीने में गोली लगने से मिथलेश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अनन्या भी गोली लगने से घायल हो गई। फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीण जब मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग गए। वहीं घायल अनन्या को परिवारीजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत बताते हुए सैफई अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

थाना पुलिस ने प्रमोद की तहरीर पर चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश


घिरोर। थाना क्षेत्र के एक गांव में जमीन के विवाद में दो पक्षों में हुई फायरिंग में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव रामनगर निवासी रमेशचंद्र का गांव के शिवचरन से जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। बुधवार शाम चार बजे दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और फायरिंग होने लगी। एक गोली रमेशचंद्र की आंख में लगी। वहीं दूसरे पक्ष के शिवचरन के पैर में लगी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख फायरिंग करने वाले अन्य लोग भाग गए।                            
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed