फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Jackal attacks elderly woman on her way to the fields

Etah News: खेत पर जा रही बुजुर्ग महिला पर सियार का हमला

Thu, 15 Oct 2026 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 15 Oct 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Jackal attacks elderly woman on her way to the fields
एटा। गांव कुंजपुर में बृहस्पतिवार सुबह सियार ने 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। किसानों ने मौके पर पहुंचकर उन्हें बचाया। मेडिकल कॉलेज में उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


सकीट थाना क्षेत्र के गांव कुंजपुर निवासी विकास यादव ने बताया कि उनकी दादी रानी देवी बृहस्पतिवार सुबह करीब 10:30 बजे घर से फसल देखने खेत की ओर जा रहीं थीं। घर से लगभग 500 मीटर दूर रास्ते में सियार ने उन पर हमला कर दिया। सियार ने उनके हाथ, मुंह और शरीर के अन्य हिस्सों पर काट लिया।
विज्ञापन


महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर पहुंचे और उन्हें सियार से बचाया।
सूचना मिलने पर परिजन भी पहुंच गए। इसके बाद घायल रानी देवी को एंबुलेंस से वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। यहां उनका उपचार चल रहा है। सीएमएस डॉ. सुरेश चंद्रा ने बताया कि उनका उपचार चल रहा है। अब हालत में सुधार है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed