फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   ghar mein ghusakar dalit kishoree se dushkarm

घर में घुसकर दलित किशोरी से दुष्कर्म

Tue, 08 Nov 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Tue, 08 Nov 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
ghar mein ghusakar dalit kishoree se dushkarm
दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
थाना बेवर क्षेत्र के एक गांव में आरोपी ने घर में घुसकर सो रही दलित किशोरी से जबरन दुष्कर्म किया। चीख पुकार सुनकर जागे परिवारीजनों ने भाग रहे आरोपी को पकड़ भी लिया, मगर कुछ देर बाद उसके परिवारीजन मारपीट कर उसे छुड़ा ले गए। पीड़ित परिवार ने मंगलवार को एसपी को प्रार्थना पत्र दिया।
विज्ञापन

एक गांव निवासी दलित महिला की 13 वर्षीय पुत्री सोमवार रात कमरे में सो रही थी। करीब 8:45 बजे गांव निवासी एक युवक छत के रास्ते घर में घुस आया और अकेली देखकर किशोरी से दुष्कर्म करने लगा। किशोरी की चीख पुकार की आवाज सुनकर पहुंचे परिवारीजनों ने भागते आरोपी को पकड़ लिया।
विज्ञापन

परिवारीजनों का आरोप है कि आरोपी ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। इस दौरान आरोपी के पिता सहयोगियों के साथ पहुंच गए और उनके साथ मारपीट कर उसे छुड़ा ले गए। थानाध्यक्ष का कहना है तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपी प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed