फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   gahane choree karane ke aarop mein naukaraanee giraphtaar

गहने चोरी करने के आरोप में नौकरानी गिरफ्तार

Sun, 14 May 2017 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Sun, 14 May 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
gahane choree karane ke aarop mein naukaraanee giraphtaar
पकड़ी गई नौकरानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजा का बाग में सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर के घर से लाखों के गहने चोरी करने के आरोप में पुलिस ने नौकरानी को गिरफ्तार कर लिया है। मैनेजर की तहरीर पर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

मोहल्ला राजा का बाग निवासी पूर्व बैंक मैनेजर प्रदीप तिवारी के घर किला बजरिया निवासी महिला बबीता साफ सफाई आदि का कार्य करती थी। कुछ दिनों पूर्व मैनेजर के घर से करीब तीन लाख रुपये के गहने चोरी हो गए। नौकरानी की गतिविधि संदिग्ध लगने पर रविवार को परिवारीजनों ने एक नकली चेन बेड के नीचे डाल दी जिसे नौकरानी ने अपने पास रख लिया। कुछ देर बाद तलाश की गई तो नौकरानी ने जानकारी होने से इंकार कर दिया। परिवारीजनों ने सख्ती की तो उसने चेन वापस कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने नौकरानी ने पूर्व में गहने चोरी करने से इंकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed