फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Furore over woman flirting

महिला से छेड़खानी पर हंगामा

Sat, 03 Sep 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Sat, 03 Sep 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
Furore over woman flirting
गुरुवार रात तनाव के बाद सक्रिय प्रशासन - फोटो : amar ujala
शनिवार शाम को आगरा के एक परिवार की महिला के साथ संप्रदाय विशेष के युवकों ने छेड़छाड़ कर दी, जिससे वहां जमकर हंगामा हुआ। सूचना मिलते ही हिंदूवादी संगठन और भाजपाई एकत्रित हो गए। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस और भीड़ के बीच नोकझोंक भी हुई। समाचार लिखे जाने तक मामले में समझौता के प्रयास चल रहे थे। 
विज्ञापन


आगरा का रहने वाला एक परिवार शनिवार को कस्बा में एक रिश्तेदार के यहां आया हुआ था। वापस लौटते समय कार में मौजूद दोनों भाई नाहिली चौराहा के समीप एक फुटवियर की दुकान से जूते खरीदने के लिए चले गए। गाड़ी रिश्तेदार के घर के समीप खड़ी कर दी। गली के बाहर ही नूर मोहम्मद की दुकान है, जहां खड़े दो युवकों ने कार में बैठी महिला से छेड़छाड़ व फब्तियां कस दीं। महिला ने जब इसकी जानकारी पति को दी तो वहां विवाद की स्थिति बन गई। हंगामा होता देखा भीड़ जुट गई, कुछ ही देर में भाजपा के पदाधिकारी और कई हिंदूवादी संगठन के नेता पहुंच गए। हंगामा करते हुए आरोपी युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने लोगों को समझाने की कोशिश की, इस बीच वहां मौजूद लोगों से पुलिस की नोकझोंक भी हुई। काफी देर तक पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास करती रही। महिला से छेड़छाड़ करने वाले दोनों युवक मौके से भाग गए। समाचार लिखे जाने तक मामले के निपटारे के प्रयास चल रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed