फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   dukaanadaar kee golee maarakar hatya

दुकानदार की गोली मारकर हत्या

Sun, 27 Mar 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Sun, 27 Mar 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
 dukaanadaar kee golee maarakar hatya
घटना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मोहल्ला कटरा निवासी दुकानदार रमेश चंद्र वर्मा को पड़ोसी युवक ने गोली मार दी। उपचार के लिए पीजीआई सैफई ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आरोपी के पिता को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

रविवार को सुबह आठ बजे रमेश चंद्र वर्मा घर के बाहर खड़े थे। तभी उनके यहां दूध देने आए 12 वर्षीय प्रशांत को पड़ोस में रहने वाला युवक जोगेंद्र उर्फ लल्ला पीटने लगा। व्यापारी ने मना किया तो युवक उनसे ही उलझ गया। थोड़ी देर बाद वह घर से तमंचा लाया और रमेश को गोली मार दी। इसके बाद वह मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस व परिवारीजन घायल को पीजीआई सैफई ले गए। वहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। देर शाम शव का पुलिस सुरक्षा में अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं पुलिस आरोपी को तलाशने गई तो आरोपी युवक के कुत्ते ने मृतक की पुत्री को काट लिया। इससे वह भी घायल हो गई। वहीं दुकानदार की मौत की सूचना मिलते ही एसडीएम किशनी, सीओ सदर व कई थानों का फोर्स एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आशु दिवाकर व बसपा नेता कमलेश कुमारी पहुंच गईं। उन्होंने मृतक के परिवार को सांत्वना दी। सीओ सिटी का कहना है कि आरोपी को हरहाल में गिरफ्तार किया जाएगा। इसके लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed