{"_id":"581f2d0a4f1c1bf57eb373a3","slug":"dalit-kisaan-kee-golee-maarakar-hatya","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलित किसान की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दलित किसान की गोली मारकर हत्या
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Sun, 06 Nov 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल जहां हुई किसान की हत्या
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव ईकरी में रविवार सुबह मंदिर में पूजा करने गए दलित किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिवारीजनों ने घटना के पीछे लाखों के लेनदेन का आरोप लगाते हुए फीरोजाबाद निवासी दो नामजद सहित एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना औंछा क्षेत्र के गांव ईकरी निवासी श्यामबाबू माथुर (40) रविवार सुबह करीब पांच बजे घर से करीब 300 मीटर दूरी पर स्थित शिव मंदिर पूजा करने गए थे। करीब 5:30 बजे गांव निवासी एक व्यक्ति ने परिवारीजनों को उनका शव मंदिर में पड़ा होने की सूचना दी। परिवारीजन मंदिर पहुंचे तो श्यामबाबू की लाश खून से लथपथ पड़ी मिली। गोली सीने में लगी थी।
मृतक के भाई का आरोप है कि फीरोजाबाद निवासी धर्मेंद्र गुप्ता ने श्यामबाबू से करीब 3:50 लाख रुपये उधार लिए थे। वापस मांगने पर कुछ दिनों पहले विवाद हुआ था और देख लेने की धमकी दी थी। आरोपी की ससुराल भी गांव ईकरी में है। धर्मेंद्र ने ही अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर हत्या की है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष का कहना है मृतक के भाई की तहरीर पर धर्मेंद्र गुप्ता व अशोक लोधी निवासी फरिहा रोड गल्ला मंडी के समीप गली नंबर तीन व एक अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पत्नी की मौत के बाद नहीं की दूसरी शादी
ज्योंति/औंछा। मृतक श्यामबाबू के पास 15 बीघा खेत है तथा तीन पुत्रियां और एक पुत्र है। करीब पांच वर्ष पूर्व पत्नी की मौत के बाद परिवारीजनों ने उन पर दूसरी शादी का दबाव भी डाला था, मगर बच्चों की परवरिश की बात कहकर शादी से इंकार कर दिया था। मां-बाप की मौत के बाद अब चारों बच्चे अनाथ हो गए हैं।