फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   chhaachha mein vyaapaaree ke ghar daaka

छाछा में व्यापारी के घर डाका

Sun, 06 Nov 2016 10:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Sun, 06 Nov 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
 chhaachha mein vyaapaaree ke ghar daaka
घ्रर में बिखरा पड़ा समान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
थाना क्षेत्र के गांव छाछा में बदमाशों ने एक मकान में डाका डालकर लाखों की नकदी और जेवर लूट लिया। विरोध करने पर दंपति के साथ मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। सूचना मिलने के बाद भी थानाध्यक्ष ने मौके पर जाना उचित नहीं समझा।
विज्ञापन

गांव छाछा निवासी व्यापारी सुधाकर सिंह के घर असलाह से लैस करीब आठ बदमाशों ने लाखों की डकैती की वारदात को अंजाम दिया। शनिवार रात गृहस्वामी परिवारीजनों के साथ घर के बरामदे में सो रहे थे। तभी छत के रास्ते घर में दाखिल हुए करीब आठ बदमाशों ने उन्हें अपने कब्जे में ले लिया। असलाह दिखाकर पूरे परिवार को बंधक बना लिया। इस दौरान अन्य बदमाशों ने घर में रखे अलमारी, बक्सों आदि से करीब 40 हजार की नकदी और लाखों के जेवर लूट लिए। सुधाकर और पत्नी अनीता देवी ने जब विरोध किया तो बदमाशों ने असलाह की बटों से उनकी पिटाई शुरू कर दी। मारपीट में दंपति लहूलुहान हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश वहां से भाग गए।
विज्ञापन

घायल दंपति के शोर मचाने के बाद ग्रामीण घर के बाहर एकत्रित हो गए। थाना पुलिस को भी सूचना दी गई मगर कोई भी वहां जांच करने नहीं पहुंचा। देर शाम जब थानाध्यक्ष अरुण कुमार से जानकारी ली गई तो उनका कहना था कि उन्हें न तो कोई तहरीर मिली है न ही घटना के संबंध में कोई जानकारी है। वहीं पीड़ित के मुताबिक उन्होंने सुबह करीब पांच बजे ही थाने में तहरीर देकर सूचना दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed