{"_id":"57c82fa34f1c1bc9592cb021","slug":"ca-was-finally-picked-up-by-police-from-two-crooks-who-robbed","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीए से लूट करने वाले दो बदमाश पुलिस ने दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीए से लूट करने वाले दो बदमाश पुलिस ने दबोचे
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Thu, 01 Sep 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र में करीब एक सप्ताह पूर्व सीए से लूट करने वाले दो बदमाशों को बुधवार देर रात गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान एक बदमाश भाग गया। पुलिस ने बदमाशों से एक पिकअप, लूटा गया मोबाइल और कुछ नकदी बरामद की है।
कोतवाली क्षेत्र के भदावर हाउस रोड के निवासी सीए कमलेश सिंह चौहान से चार बदमाशों ने 22 अगस्त की रात घर लौटते समय लैपटाप, मोबाइल और नकदी लूट ली थी। भाग रहे बदमाशों को सीए ने फायरिंग कर घायल कर दिया था। गोली
लगने से तीन बदमाश घायल हो गए थे। बुधवार देर रात करीब 10 बजे थानाध्यक्ष शशिकांत सिंह पुलिसबल के साथ खरपरी बंबा पर पहुंचे। मुखबिर की सूचना पर उन्होंने मैनपुरी की ओर से आ रही पिकअप को रोका तो उसमें सवार एक युवक भाग निकला। पुलिस ने दो अन्य युवकों को दौड़कर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान बदमाशों के कब्जे से 4200 की नकदी, एक मोबाइल बरामद किए। कड़ाई से पूछताछ में पकडे़ गए अली शेर, रंजीत निवासी बाजगांव थाना घिरोर ने बताया कि उन्होंने ही राजू यादव निवासी गांव कंपिल फर्रुखाबाद और दिलकुश निवासी बड़ाहार घिरोर के साथ सीए के साथ लूट की थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि भागे हुए आरोपी राजू यादव की तलाश की जा रही है। चौथा आरोपी दिलकुश एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज करा रहा है। उसकी निगरानी की जा रही है। डिस्चार्ज होते ही उसे हिरासत में ले लिया जाएगा। कोतवाली पुलिस ने बदमाशों के पास बरामद पिकअप को सीज कर दिया है। पकडे़ गए दोनों बदमाशों को जेल भेज दिया है।