फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   baik savaaron ne vivaahita se loote jevar

बाइक सवारों ने विवाहिता से लूटे जेवर

Mon, 16 Jan 2017 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Mon, 16 Jan 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
baik savaaron ne vivaahita se loote jevar
डकैती, लूट, चोरी - फोटो : डेमो फोटो
कोतवाली क्षेत्र के अंगोथा पुल पर सोमवार शाम को बाइक सवार बदमाशों ने विवाहिता से जेवर और नकदी लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने विवाहिता के पिता को गोली मार दी। गंभीर हालत में परिवारीजन घायल को सैफई ले गए।
विज्ञापन


थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव दलपुरा निवासी दलवीर सिंह पुत्री को थाना करहल के गांव मानिकपुर से विदा कराकर शाम को घर वापस लौट रहा था। बाइक जब कोतवाली क्षेत्र के गांव अंगोथा के पुल के समीप पहुंची तभी बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया। तमंचा दिखाकर विवाहिता के जेवर और नकदी आदि लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने दलवीर को गोली मार दी। इसके बाद बदमाश वहां से भाग गए। सूचना मिलने के बाद यूपी 100 के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। परिवारीजन घायल को गंभीर हालत में सैफई ले गए। समाचार लिखे जाने तक थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed