{"_id":"58308fdb4f1c1bf23c9000a6","slug":"antarjanapadeey-vaahan-chor-giroh-ke-do-chor-pakade","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह के दो चोर पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह के दो चोर पकड़े
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Sat, 19 Nov 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
वाहन चोर गिरोह
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वाट और सर्विलांस की टीम ने शनिवार को अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह के दो चोर मंडी परिसर से गिरफ्तार कर लिए। उनके कब्जे से टीम ने मैनपुरी के अलावा अन्य जिलों से चोरी की 10 बाइकें बरामद कीं।
थाना भोगांव क्षेत्र के मोहल्ला प्रेम चिरैया निवासी हासिम साथी शैलेश उर्फ सेठी निवासी गांव हविलिया थाना भोगांव के साथ मैनपुरी के अलावा फर्रुखाबाद, फीरोजाबाद, एटा, इटावा समेत अन्य जिलों में वाहन चोरी की वारदात करते थे। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर स्वाट टीम प्रभारी व सर्विलांस प्रभारी ने टीम के साथ बंद पड़ी कृषि मंडी में दविश दी। टीम को देखकर वहां मौजूद दोनों वाहन चोर भागने लगे, जिन्हें टीम में शामिल पुलिसकर्मियों ने पकड़ लिया।
दोनों की निशानदेही पर चोरी की 10 बाइक बरामद कीं। कोतवाली में आयोजित प्रेसवार्ता में एएसपी शिष्यपाल सिंह ने बताया कि दोनों वाहन चोर बेहद शातिर हैं। इन पर कोतवाली में भी वाहन चोरी के मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
एसपी ने दिया पांच हजार का इनाम
मैनपुरी। एसपी सुनील कुमार सक्सेना ने वाहन चोर गिरोह को पकड़ने वाली टीम को पांच हजार का इनाम दिया है। पुरस्कार पाने वाली टीम में सतपाल, अजीत, प्रदीप सोलंकी, यादवेंद्र, संजेश, राघवेंद्र, धर्मेंद्र अफसर शामिल हैं।