फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Angry family members put the jam on the highway

गुस्साए परिवारीजनों ने हाईवे पर लगाया जाम

Thu, 09 Nov 2023 07:00 PM IST
Anonymous User ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:00 PM IST
विज्ञापन
Angry family members put the jam on the highway
किशनी। थाना क्षेत्र में रविवार की रात बाइक की टक्कर से और टकराने के बाद बाइक फिसलने से दो युवकों की मौत हो गई। एक युवक के परिवारीजनों ने रविवार की रात शव को ग्वालियर-बरेली राजमार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। एसओ के आश्वासन पर तीन घंटे बाद जाम खोला। सोमवार को पुलिस ने दोनों के शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

रविवार को थाना किशनी क्षेत्र के ग्राम नगला अखे निवासी विजेंद्र उर्फ छोटे (25) पुत्र हाकिम सिंह यादव अपने गांव जा रहा था। जब वह ग्वालियर-बरेली राजमार्ग पर खिदरपुर के समीप पहुंचे तभी खिदरपुर निवासी सर्वेश  (27) पुत्र श्रीकिशन से बाइक टकरा गई। टक्कर के बाद बाइक फिसल गई। बाइक फिसलने से विजेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

गंभीर हालत में परिवारीजन सर्वेश को जिला अस्पताल ले गए। रास्ते में सर्वेश की मौत हो गई। परिवारीजनों रात में सर्वेश के शव को गांव के बाहर ग्वालियर-बरेली राजमार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाने का प्रयास किया लेकिन परिवारीजन आर्थिक सहायता की मांग कर रहे थे। तीन घंटे बाद रात 10:30 बजे ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष के आश्वासन पर जाम खुलवाया। सोमवार को पुलिस ने दोनों शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवारीजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed