{"_id":"5794cd054f1c1b4032c4beac","slug":"an-hour-long-operation-the-raw-alcohol","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक घंटे तक चला आपरेशन कच्ची शराब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक घंटे तक चला आपरेशन कच्ची शराब
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Sun, 24 Jul 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार शाम इलाहाबाद और आगरा की आबकारी टीम ने कोतवाली पुलिस के साथ नवीन मंडी के समीप गिहार कालोनी में छापामार कार्रवाई की। पीएसी के जवानों के साथ करीब एक घंटा तक चले आपरेशन कच्ची शराब में पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। हजारों लीटर लहन को फैलाकर नष्ट कर दिया। वहीं करीब 25 किलो ईस्ट भी बरामद किया है।
गिहार कालोनी में रविवार को आबकारी और कोतवाली पुलिस ने बड़ी संख्या में पीएसी के जवानों के साथ दबिश दी। कार्रवाई के दौरान गिहार कालोनी से पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार करने के साथ ही करीब 250 लीटर कच्ची शराब बरामद की। दबिश देने पहुंचे एएसपी दिगंबर कुशवाह, आबकारी अधिकारी उदयप्रताप, सीओ सिटी शिष्य पाल, आबकारी निरीक्षक नासिर खान, योगेश कुमार, एसएसआई समेत सभी चौकी इंचार्ज मौजूद थे। पुलिस और पीएसी के जवानों ने घरों की छत पर सुलग रहीं करीब 20 से अधिक शराब की भट्ठियों को तोड़कर नष्ट कर दिया। कार्रवाई के दौरान शीरा को समय से पहले खौलने में इस्तेमाल किए जाने वाला 25 किलो ईस्ट भी जब्त कर लिया। करीब 10 हजार लीटर लहन को पुलिसकर्मियों ने फैलाकर नष्ट कर दिया। घर में मौजूद पुरुष भाग गए। पकडे़ गए तीन तस्करों को पुलिस थाने ले आई।