{"_id":"58fce6a44f1c1bc4608b4fbc","slug":"aaropee-ko-chhudaane-ke-lie-pulis-teem-par-bola-hamala","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी को छुड़ाने के लिए पुलिस टीम पर बोला हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरोपी को छुड़ाने के लिए पुलिस टीम पर बोला हमला
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Sun, 23 Apr 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
पुलिस टीम पर हमला
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के मंडी गेट के समीप शनिवार शाम लोगाें द्वारा पकडे़ गए आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर आरोपी व उसके पिता ने हमला बोल दिया। मारपीट कर आरोपी को छुड़ाने का प्रयास किया। सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में पुलिसबल मौके पर पहुंच गया। आरोपियों को पकड़कर थाने ले आई। देर रात रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
कोतवाली क्षेत्र के मंडी गेट के समीप एक सड़क हादसे के बाद लोगों ने बाइक पर सवार आरोपी पवन चौहान निवासी गांव ईश्वरपुर थाना दन्नाहार को पकड़ दिया। हादसे की सूचना मिलने के बाद यूपी 100 के पीआरवी संख्या 681 के पुलिसकर्मी कृष्णमुरारी, चालक रामकुमार यादव मौके पर रवाना हो गए। वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। पुलिस को आता देख लोगों ने पकडे़ गए आरोपी पवन को पुलिसकर्मियों के सुपुर्द कर दिया। जैसे ही पुलिसकर्मियों ने उसे गाड़ी में बैठाया तभी वहां मौजूद पवन के पिता शिव प्रताप चौहान ने हमला बोल दिया। पुलिसकर्मियों के साथ दोनों मारपीट करने लगे। सूचना मिलने के बाद कोतवाली से फोर्स मौके पर रवाना हो गया। दोनों ही आरोपियों को पकड़कर थाने लाया गया। वहां पुलिसकर्मियों की तहरीर पर दोनों के विरुद्ध पुलिसकर्मियों से मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा डालने व आरोपी को छुड़ाने आदि धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।