फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   cow beef filled truck capture

गाजियाबाद जा रहा गोमांस भरा ट्रक पकड़ा

Thu, 19 Mar 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी Updated Thu, 19 Mar 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश सरकार के कई आदेशों के बावजूद गोकशी पर लगाम नहीं लग पा रही है।
विज्ञापन
तमाम सख्ती के बाद आजमगढ़ से गाजियाबाद जा रहा गोमांस से भरा ट्रक भोगांव थाने की पुलिस ने गुरुवार को देर शाम पकड़ा। एसपी के निर्देश में इस मामले में मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है। खबर लिखे जाने तक पकड़े गए लोगों से पूछताछ जारी थी। इसी तरह के मामले में कुछ दिन पूर्व कुरावली थाने के दारोगा संस्पेंड हो चुके हैं। वह गो मांस से भरा ट्रक आजमगढ़ से अलीगढ़ जा रहा था।


गुरुवार की शाम पुलिस को सूचना मिली कि ट्रक संख्या यूपी 63 आर 5765 में गोमांस जा रहा है।
थाना भोगांव पुलिस ने जीटी रोड पर बैरिकेटिंग लगाकर ट्रक की जांच की तो उसमें गोमांस भरा था।
इस मामले में एसपी मैनपुरी श्रीकांत सिंह ने बताया कि ट्रक में गोमांस भरा है। इसकी जांच के लिए टीम पहुंच चुकी है। जो जांच कर तय कर सकेंगे कि पकड़ा गया पूरा गोमांस है या और भी किसी जानवर का है। पकड़े गए आरोपियों में से एक ने अपना नाम राममिलन निवासी चक लक्ष्मन थाना गौरा वास्ता जनपद जौनपुर बताया है। तो दूसरे ने अपना नाम मोहम्मद रफी निवासी मुबारकपुर जिला आजमगढ़ बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed