फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Converted eight years ago, Halla now

धर्म परिवर्तन आठ साल पहले, हल्ला अब

Wed, 01 Jun 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Wed, 01 Jun 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
Converted eight years ago, Halla now
धर्म परिवर्तन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव गोशलपुर में आठ साल पहले एक दलित परिवार ने परिवार के साथ इस्लाम धर्म स्वीकार कर लिया। इसकी भनक किसी को नहीं लग पाई। दो दिन पहले उसके धर्मपरिवर्तन करने का हल्ला मचा, रिश्तेदार और ग्रामीणों ने समझाकर उसकी हिंदू धर्म  में घर वापसी कराने का प्रयास किया, लेकिन उसने साफ इंकार कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर एलआईयू की टीम व पुलिस भी पहुंच गई और पूरे मामले की जानकारी ली। 
विज्ञापन


गांव गोशलपुर में संतोष बाबू, पत्नी उमा देवी और पांच बच्चों के साथ रहता है। उसके तीन लड़कियां शिल्पी, जूली और चंचल है, जबकि पुत्र आशीष और दीपक है। संतोष राजमिस्त्री है। संतोष ने बताया कि लगभग दस साल पहले उसकी पत्नी उमा देवी को कैंसर हो गया था। किसी झाड़ फूंक वाले ने बताया कि दिल्ली में निजामुद्दीन औलिया की मजार पर चादर चढ़ाओ तो आराम मिलेगा। इसके बाद उसने और उसकी पत्नी ने वहां जाकर चादर चढ़ाई। इसके कुछ समय बाद उसकी बीमारी सही हो गई। संतोष ने बताया कि लगभग आठ साल पहले उसने पूरे परिवार के साथ इस्लाम ग्रहण कर लिया था। इसके बाद से वह हिंदू धर्म के पर्व और त्योहार उनका परिवार अब नहीं मनाता है। 
विज्ञापन


उसने अपनी बड़ी बेटी शिल्पी की शादी भी लखनऊ में रहने वाले जुबैर खान से कर दी थी। उसने बताया कि वह अन्य बच्चों की भी शादी वह मुस्लिमों उन्हीं के तौर तरीकों से करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

समझा रहे हैं लेकिन मान नहीं रहा
मैनपुरी। संतोष के बड़े भाई और पूर्व प्रधान किशन लाल ने बताया उन्हें अभी तक यह भनक नहीं थी कि उनके छोटे भाई ने इस्लाम धर्म अपना लिया है। बेटी की शादी भी उन्होंने गांव से बाहर जाकर की थी। इसलिए शादी के बारे में भी जानकारी नहीं हो सकी। अब उसे समझा रहे हैं लेकिन वह नहीं मान रहा है।

ग्रामीणों नहीं सहमत, आक्रोश
मैनपुरी। पूरे गांव में कोई भी मुस्लिम परिवार नहीं है। संतोष के इस्लाम अपनाने के बाद वह गांव का एकमात्र मुस्लिम परिवार हो गया है। गांव के जय ओम प्रकाश मिश्रा, ओमबाबू दीक्षित व राकेश कठेरिया का कहना है कि इस प्रकार धर्म परिवर्तन करना गलत है। इस प्रकार का कदम उठाने से पहले संतोष को सोच विचार करना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed