फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Constable consuming poisonous substance in Mainpuri after this calling her sister and informed about this

मैनपुरी में सिपाही ने खाया जहरीला पदार्थ: फोन करके बोला- मैंने जहर खा लिया है बहन...बचाना नहीं

Thu, 13 Jul 2023 02:17 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 13 Jul 2023 02:17 PM IST
सार

मैनपुरी में 112 में तैनात सिपाही ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद बहन को फोन करके बोला कि मैंने जहर खा लिया है बहन...बचाना नहीं। 

विज्ञापन
Constable consuming poisonous substance in Mainpuri after this calling her sister and informed about this
Mainpuri News: सिपाही केशव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सिपाही केशव की बहन अगर पुलिस को सूचना नहीं देती। तो शायद सिपाही की जान नहीं बचती। जहर खाने के बाद सिपाही ने लखनऊ में रह रही बहन को बताया कि उसने जहर खा लिया है। उसे बचाना नहीं, जब ये बात बहन ने सुनी तो तुरंत ही मैनपुरी पुलिस से संपर्क कर सूचना दी। खबर मिलते ही पुलिसकर्मी कमरे में पहुंच गए और सिपाही को इलाज के लिए ले गए।

विज्ञापन


यूपी 112 पर तैनात सिपाही केशव सिंह की बहन लखनऊ में रह रहीं हैं। मंगलवार की शाम को पत्नी से फोन पर बात करते हुए सिपाही ने जहर खा लिया। इस बारे में उसने पत्नी को बता दिया। इसके बाद लखनऊ में रह रही बहन को फोन किया। बताया कि बहन मैंने जहर खा लिया है...बचाना नहीं। भाई के ये शब्द सुनते ही बहन परेशान हो गई। तुरंत ही मैनपुरी पुलिस से संपर्क कर घटना की जानकारी दी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- यात्रियों को झटका: रेलवे ने ग्रीष्मकालीन विशेष एक दर्जन ट्रेनों को किया निरस्त, यहां देखें लिस्ट और कारण
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी होते ही थाने में तैनात पुलिसकर्मी सिपाही के कमरे में पहुंचे। वहां देखा तो केशव बेसुध पड़ा हुआ था। तुरंत ही सिपाही को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज सैफई ले जाया गया। समय पर सूचना मिलने की वजह से केशव की जान बच गई। अगर बहन समय पर पुलिस को सूचना नहीं देती तो कुछ भी हो सकता था।

यह भी पढ़ेंः- निर्मम हत्या: रंजिश में सात वर्षीय मासूम के सीने में सटाया तमंचा, कर दिया छलनी; देखकर कांप गई लोगों की रूह

फोन पर क्या हुई बात

पत्नी से फोन पर बात करते समय ऐसी कौन सी बात हो गई। जो सिपाही इस कदर परेशान हो गया कि उसने बिना कुछ सोचे समझे, कुछ ही देर में जान देने का इरादा बना लिया। एसपी के अनुसार सिपाही से बात की गई। लेकिन उसके द्वारा अभी वजह के बारे में कुछ भी नहीं बताया गया है। उक्त घटना के बाद महकमे में दिन भर चर्चाएं रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed