फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Railways has canceled twelve summer trains due to decrease in number of passengers

यात्रियों को झटका: रेलवे ने ग्रीष्मकालीन विशेष एक दर्जन ट्रेनों को किया निरस्त, यहां देखें लिस्ट और कारण

Thu, 13 Jul 2023 11:25 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 13 Jul 2023 11:25 AM IST
सार

रेलवे ने यात्रियों को बड़ा झटका दिया है। रेलवे की तरफ से ग्रीष्मकालीन विशेष एक दर्जन ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। आगे पढ़ें और देखें निरस्त ट्रेनों की सूची और निरस्त करने का कारण...

विज्ञापन
Railways has canceled twelve summer trains due to decrease in number of passengers
ट्रेन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

रेलवे ने यात्रियों की संख्या में कमी आने के बाद ग्रीष्मकालीन विशेष 12 ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। पर्यटकों के लिहाज से शुरू की गईं इन ट्रेनों में यात्रियों की संख्या में कमी देखी गई है। इसके बाद रेलवे ने इन्हें निरस्त करने का निर्णय लिया। 

विज्ञापन


रेलवे वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि दरभंगा जंक्शन-अहमदाबाद ट्रेन को 19 जुलाई और 30 अगस्त को, वापी इज्जत नगर ट्रेन को 16 जुलाई और 27 अगस्त को इज्जत नगर-वापी ट्रेन को 17 जुलाई और 28 अगस्त को निरस्त की है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- ज्योति मौर्य जैसी मैं नहीं: डॉक्टर से प्रेम-प्रसंग के आरोप पर बोली अर्चना, पति ने क्यों रची साजिश; किया खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन


वलनाड-जम्मूतवी ट्रेन को 17 जुलाई और 28 अगस्त को, जम्मूतवी-वलसाड ट्रेन को 18 जुलाई और 29 अगस्त को, इंदौर जंक्शन-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा ट्रेन को 26 जुलाई और 30 अगस्त को निरस्त कर दिया है। श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-इंदौर जंक्शन ट्रेन को 28 जुलाई और एक सितंबर को भी निरस्त कर दिया है। 

यह भी पढ़ेंः- उपलब्धि पर गांव को गर्व: पेरिस की बास्तील परेड में राफेल उड़ाएगा मैनपुरी का बेटा, पीएम मोदी भी होंगे शामिल

इसके अलावा मुंबई सेंट्रल-बनारस ट्रेन को 19 जुलाई और 30 अगस्त को, बनारस-मुंबई सेंट्रल ट्रेन 21 जुलाई और एक सितंबर को, अहमदाबाद-पटना जंक्शन ट्रेन को 24 जुलाई और 28 अगस्त को, पटना जंक्शन-अहमदाबाद-दरभंगा जंक्शन ट्रेन को 17 जुलाई और 28 अगस्त को भी निरस्त कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed