फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Seven year old innocent shot dead in Etah in enmity

निर्मम हत्या: रंजिश में सात वर्षीय मासूम के सीने में सटाया तमंचा, कर दिया छलनी; देखकर कांप गई लोगों की रूह

Thu, 13 Jul 2023 10:37 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 13 Jul 2023 10:37 AM IST
सार

एटा में आरोपियों ने रंजिश में सात वर्षीय मासूम के सीने में तमंचा सटाया और छलनी कर दिया। घरवालों और लोगों ने शव देखा ने उनकी रूह कांप गई। 

विज्ञापन
Seven year old innocent shot dead in Etah in enmity
Etah News: मासूम की हत्या के बाद रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में बुधवार की रात दबंगों ने रंजिश के चलते सात वर्षीय मासूम की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली आवाज सुनकर घर वाले जग गए और दृश्य देखा तो चीख पड़े। शोर सुनकर आसपास के लोग भी जमा हो गए। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी ली। आरोपियों की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन


घटना जैथरा थाना क्षेत्र पीपैहरा गांव की है। गांव निवासी पुरुषोत्तम ने बताया कि दबंगों ने उनके सात वर्षीय भतीजे मयंक का सीना गोली से छलनी कर दिया। बताया कि करीब आठ महीने पहले आरोपियों के पक्ष के एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हुई थी। इसमें उन्होंने भाई संजू सहित अन्य परिवारीजनों पर हत्या का आरोप लगाया था। मामले में दो भाइयों के जेल में बंद होने के चलते आरोप साबित नहीं हो सका। जबकि, संजू अभी भी जेल में बंद है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- ज्योति मौर्य जैसी मैं नहीं: डॉक्टर से प्रेम-प्रसंग के आरोप पर बोली अर्चना, पति ने क्यों रची साजिश; किया खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी रंजिश के चलते दबंगों ने भतीजे मयंक के सीने में गोली मारकर हत्या कर दी। बताया कि तीन दिन पहले हत्यारोपियों ने अपनी छत पर खड़े होकर हमारे घर की महिलाओं के सामने निर्वस्त्र होकर अश्लीलता की थी। बहन ने इसका वीडियो बना लिया था। साथ ही पुलिस को भी सूचना दी गई थी। पुलिस गांव आई लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। इसके चलते आरोपियों के हौसले बुलंद रहे। बुधवार की रात करीब दो बजे के आसपास भतीजे की हत्या कर दी। 

यह भी पढ़ेंः- ज्योति मौर्य जैसा मामला: पत्नी को दिन-रात मेहनत कर पढ़ाया, बोली- तेरी मेरी बराबरी नहीं; डॉक्टर पर आया दिल

एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि बच्चे की हत्या रंजिश के चलते की गई है। परिजन की ओर से बताया गया है कि तीन दिन पहले छत पर अश्लीलता की गई थी। इसका वीडियो बनाया गया। उस मोबाइल को भी ले जाने की बात कही जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed